चूहों की चुनौती का इलाज करेगा अस्पताल

अस्पताल में जी का जंजाल बने चूहों को मारने के लिए अब प्रबंधन एक निजी कंपनी का सहारा लेगा। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन की ओर से कंपनी के साथ अनुबंध किया जाएगा जो हर महीने अस्पताल और शवगृह में दवा का छिड़काव यानी पेस्ट कंट्रोल करेगी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Feb 2021 10:53 PM (IST) Updated:Tue, 23 Feb 2021 10:53 PM (IST)
चूहों की चुनौती का इलाज करेगा अस्पताल
चूहों की चुनौती का इलाज करेगा अस्पताल

जागरण संवाददाता, सोनीपत : अस्पताल में जी का जंजाल बने चूहों को मारने के लिए अब प्रबंधन एक निजी कंपनी का सहारा लेगा। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन की ओर से कंपनी के साथ अनुबंध किया जाएगा, जो हर महीने अस्पताल और शवगृह में दवा का छिड़काव यानी पेस्ट कंट्रोल करेगी। बुजुर्ग के शव को चूहों द्वारा कुतरने के मामले के बाद अस्पताल प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है, ताकि भविष्य में कोई परेशानी न हो। बायो मेडिकल वेस्ट है समस्या

200 बेड के जिला नागरिक अस्पताल में हर रोज काफी मात्रा में बायो मेडिकल वेस्ट निकलता है। हालाकि अस्पताल की ओर से इसका बेहतर निस्तारण करने का दावा किया जाता है। इसके बावजूद अस्पताल में काफी संख्या में चूहे घूम रहे हैं। ये चूहे न केवल अस्पताल में रखे सामान को कुतर देते हैं, बल्कि मौका लगते ही शवगृह में रखे शव तक को कुतर देते हैं। हाल ही में चूहों ने कुंडली स्थित धरनास्थल पर जान गंवाने वाले बुजुर्ग के शव को कुतर दिया था। इससे पहले भी एक शव को कुतरे जाने का मामला सामने आया था।

दो कर्मचारियों को हटाया गया

अस्पताल प्रबंधन ने मामले में मिली लापरवाही के चलते जहा दो अनुबंधित कर्मचारियों को हटा दिया है वहीं दो चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए भी मुख्यालय को पत्र लिखा है। यही नहीं अब प्रबंधन ने चूहों से निजात पाने के लिए कंपनी से अनुबंध करने का निर्णय लिया है। कंपनी के माध्यम से हर रोज अस्पताल और शवगृह परिसर में पेस्ट कंट्रोल कराया जाएगा।

अस्पताल से बायो मेडिकल वेस्ट निकलने के कारण चूहे आ जाते हैं। फिर भी इनके कारण होने वाले नुकसान से बचना या बचाना प्रबंधन की जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से पेस्ट कंट्रोल के लिए कंपनी से अनुबंध करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए उप चिकित्सा अधीक्षक को जिम्मेदारी सौंपी है। जल्द पेस्ट कंट्रोल का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

- डा. जयभगवान जाटान, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, नागरिक अस्पताल, सोनीपत

chat bot
आपका साथी