रोडवेज कर्मचारियों को वेतन देने की मांग

हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन राज्य उप महासचिव नवीन राणा ने प्रदेश सरकार से रोडवेज कर्मचारियों का वेतन देने की मांग की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 06:01 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 06:01 PM (IST)
रोडवेज कर्मचारियों को वेतन देने की मांग
रोडवेज कर्मचारियों को वेतन देने की मांग

जासं, सोनीपत : हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन राज्य उप महासचिव नवीन राणा ने प्रदेश सरकार से रोडवेज कर्मचारियों का वेतन देने की मांग की। उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य परिवहन में 18 अगस्त को आनलाइन पालिसी के अंतर्गत मुख्यालय द्वारा बड़े स्तर पर कर्मचारियों के स्थानांतरण की सूची जारी की थी। इसके बाद न तो कर्मचारियों को उस माह के दौरान का मूल डिपो में वेतन मिला और न ही आगामी डिपो में कार्यभार संभालने के बाद मिल रहा है। नवीन राणा ने कहा कि वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इस पर उन्होंने सरकार के खिलाफ नाराजगी भी जताई। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों का वेतन जल्द दे। इस मुद्दे को वे 11 नवंबर को यूनियन के शिष्टमंडल की परिवहन मंत्री से होने वाले वार्ता में भी उठाएंगे।

chat bot
आपका साथी