कालेज के वार्षिकोत्सव में अंशु बनीं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

राजकीय महिला कालेज गोहाना में शनिवार को 41वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। खेलों में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा अंशु देवी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनीं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 07:43 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 07:43 PM (IST)
कालेज के वार्षिकोत्सव में अंशु बनीं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
कालेज के वार्षिकोत्सव में अंशु बनीं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

जागरण संवाददाता, गोहाना : राजकीय महिला कालेज गोहाना में शनिवार को 41वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। खेलों में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा अंशु देवी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनीं। अंशु ने दौड़, शाटपुट, ऊंची कूद और तीन टंगी दौड़ में पदक अपने नाम किए। विजेता एवं उप विजेता छात्राओं को बीपीएस महिला विश्वविद्यालय की खेल निदेशक डा. सुमन दलाल ने बतौर मुख्य अतिथि सम्मानित किया।

प्रतियोगिता में 100 मीटर की दौड़ में छात्रा अंशु देवी पहले, राखी दूसरे, राम भतेरी तीसरे, शाटपुट में तिु पहले, अंशु देवी दूसरे, काजल तीसरे, डिस्कस थ्रो में रितु को पहला, आशा को दूसरा, काजल को तीसरा और 200 मीटर दौड़ में अंशु देवी प्रथम, राम भतेरी द्वितीय और राखी तृतीय स्थान पर रही। जैवलिन थ्रो में भारती पहले, रितु दूसरे, प्रेरणा तीसरे, लंबी कूद में अंशु देवी को पहला, आशा को दूसरा, राखी को तीसरा और ऊंची कूद में अंशु देवी प्रथम, राखी द्वितीय और आशा तृतीय रही। तीन टंगी दौड़ में अंशु-राम भतेरी की जोड़ी पहले, स्वीटी-शीतल की जोड़ी दूसरे और काजल-अंजलि की जोड़ी तीसरे स्थान पर रही। धीमी गति से साइकिल चलाने में सपना प्रथम, वर्षा द्वितीय, सोनू तृतीय, 800 मीटर दौड़ में राखी पहले, राम भतेरी दूसरे, अंजलि तीसरे, मटका दौड़ में आशा पहले, रितु दूसरे, प्रिया तीसरे और 400 मीटर दौड़ में अंशु देवी को पहला, राम भतेरी को दूसरा, राखी को तीसरा स्थान मिला। रिले दौड़ में अंशु देवी, राम भतेरी, अंजलि और काजल की टीम विजेता बनी। तन्नु, नेहा, आशा और राखी की टीम को दूसरा स्थान मिला। निशा, भारती, रूबी और सीमा की टीम तीसरे स्थान पर रही। अध्यक्षता कालेज के प्राचार्य दिनेश सहारन ने की। विशिष्ट अतिथि प्राध्यापक सुरेंद्र कुमार दूहन और जगबीर सिंह रहे। संयोजन प्राध्यापक पवन लठवाल और देवेंद्र सिंह ने किया। प्रतियोगिता में उप प्राचार्य बिमला पूनिया, प्राध्यापक शमशेर भंडेरी, अमरिश अत्री का सहयोग रहा।

chat bot
आपका साथी