नशीली गोलियां रखने पर होटल संचालक और सप्लायर गिरफ्तार

शहर थाना पुलिस ने गोहाना में होटल में नशीली गोलियां और इंजेक्शन रखने के मामले में सप्लायर और होटल संचालक को गिरफ्तार किया। आरोपित गांव गंगेसर के मनींद्र उर्फ शक्ति और साहिल को पुलिस ने बुधवार को अदालत में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 07:20 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 07:20 PM (IST)
नशीली गोलियां रखने पर होटल संचालक और सप्लायर गिरफ्तार
नशीली गोलियां रखने पर होटल संचालक और सप्लायर गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, गोहाना: शहर थाना पुलिस ने गोहाना में होटल में नशीली गोलियां और इंजेक्शन रखने के मामले में सप्लायर और होटल संचालक को गिरफ्तार किया। आरोपित गांव गंगेसर के मनींद्र उर्फ शक्ति और साहिल को पुलिस ने बुधवार को अदालत में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया। सहायक उप निरीक्षक हरिओम कई दिन पहले पुलिस की टीम के साथ शहर में गश्त कर रहे थे। उन्हें सूचना मिली थी कि रायलकिग होटल में एक युवक अवैध रूप से नशे की गोलियां और इंजेक्शन रखे हुए। सूचना के आधार पर पुलिस ने होटल में छापा मारकर युवक संजय को गिरफ्तार किया था। होटल से 2400 नशे की गोलियां और 42 इंजेक्शन बरामद किए गए थे। पुलिस ने होटल संचालक गांव गंगेसर के मनींद्र उर्फ शक्ति और सप्लायर साहिल को गिरफ्तार किया है। बुधवार को अदालत में पेश किया। आरोपित मनींद्र उर्फ शक्ति को अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया और साहिल को एक दिन के रिमांड पर लिया।

मोटरसाइकिल चोरी की घटना में आरोपित गिरफ्तार

वि,. गोहाना: शहर थाना गोहाना की पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना में आरोपित गांव आहुलाना के आशु को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बुधवार को आरोपित को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया। गोहाना के हरीश ने 11 जुलाई को पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई। सहायक उप निरीक्षक वेदपाल ने पुलिस की टीम के साथ पहले आरोपित गांव गोपालपुर के साहिल को गिरफ्तार किया था। उससे पुलिस ने मोटरसाइकिल बरामद कर ली थी। इसी मामले में पुलिस ने आरोपित गांव आहुलाना के आशु को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपित को दो दिन के रिमांड पर लिया है।

chat bot
आपका साथी