सात साल बाद जारी होंगे प्रापर्टी टैक्स के बिल

नगर परिषद गोहाना ने अंतिम बार 2014-15 में शहर के लोगों को प्रापर्टी टैक्स के बिल जारी किए थे। इसके बाद नगर परिषद द्वारा लोगों को बिल जारी नहीं किए गए। तब गोहाना में प्रापर्टी की करीब 27 हजार यूनिट होती थी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 06:05 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 06:05 PM (IST)
सात साल बाद जारी होंगे प्रापर्टी टैक्स के बिल
सात साल बाद जारी होंगे प्रापर्टी टैक्स के बिल

जागरण संवाददाता, गोहाना: नगर परिषद गोहाना सात साल बाद प्रापर्टी टैक्स के बिल जारी करेगी। इसके साथ से कई साल से टैक्स नहीं भर रहे 50 टाप डिफाल्टरों को नोटिस भी जारी किए जाएंगे। डिफाल्टरों से नगर परिषद 18 प्रतिशत ब्याज के साथ प्रापर्टी टैक्स वसूलेगी। नगर परिषद के अधिकारियों ने दीपावली के बाद प्रापर्टी टैक्स जारी करने का फैसला लिया है। बिल डिजिटल सर्वे के आधार पर तैयार रिकार्ड के अनुसार जारी किए जाएंगे।

नगर परिषद गोहाना ने अंतिम बार 2014-15 में शहर के लोगों को प्रापर्टी टैक्स के बिल जारी किए थे। इसके बाद नगर परिषद द्वारा लोगों को बिल जारी नहीं किए गए। तब गोहाना में प्रापर्टी की करीब 27 हजार यूनिट होती थी। नगर परिषद द्वारा बिल जारी न करने की स्थिति में मुनादी करवा कर शहर के लोगों को टैक्स जमा करवाने के लिए जागरूक किया जाता था। बिल जानी नहीं होने के चलते हजारों लोग अपनी प्रापर्टी का टैक्स जमा नहीं करवा रहे थे। करीब तीन साल पहले नगर निकाय विभाग ने गोहाना में रिहायशी व व्यवसायिक भवनों और प्लाटों का डिजिटल सर्वे करने का टेंडर जारी किया। एजेंसी ने सर्वे देर से किया। कुछ दिन पहले अधिकारियों को एजेंसी ने सर्वे की रिपोर्ट सौंपी थी। एजेंसी के सर्वे के अनुसार गोहाना में प्रापर्टी की करीब 34 हजार यूनिट मिली। अब नगर परिषद एजेंसी के रिकार्ड के आधार पर प्रापर्टी टैक्स के बिल तैयार करवाएगी। बिलों को दूसरी एजेंसी हायर करके दीपावली के बाद वितरित किया जाएगा। नगर परिषद लंबे समय से प्रापर्टी टैक्स न भरने वाले लोगों की भी सूची तैयार करवा रही है। 50 टाप डिफाल्टरों को बिलों के साथ नोटिस जारी किए जाएंगे।

---

डिफाल्टरों से ब्याज के साथ होगी वसूली

नगर परिषद समय पर प्रापर्टी टैक्स नहीं भरने वाले डिफाल्टरों से ब्याज के साथ वसूली करेगी। ऐसे लोगों से 18 प्रतिशत ब्याज के साथ वसूली की जाएगी। जो लोग बिल व नोटिस जारी होने के बाद टैक्स नहीं भरेंगे उनकी प्रापर्टी को सील किया जाएगा।

--

प्रापर्टी टैक्स के बिल तैयार करवाए जा रहे हैं। दीपावली के बाद बिल बंटवाए जाएंगे। जो लोग समय पर टैक्स नहीं भरते हैं उनसे ब्याज के साथ टैक्स वसूला जाएगा। इस बार नगर परिषद अपने स्तर पर बिल बंटवाएगी। आगे जिस एजेंसी ने सर्वे किया है वही बिल बांटगी।

राजेश वर्मा, ईओ, नगर परिषद गोहाना

chat bot
आपका साथी