बारिश व ओलावृष्टि से कासंडी सेंटर पर धान की खरीद बंद

हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा गांव कासंडी में बनाए गए फसल खरीद केंद्र पर खुले में पड़ा सैकड़ों क्विंटल धान भीग गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 05:55 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 05:55 PM (IST)
बारिश व ओलावृष्टि से कासंडी सेंटर पर धान की खरीद बंद
बारिश व ओलावृष्टि से कासंडी सेंटर पर धान की खरीद बंद

जागरण संवाददाता, गोहाना: खानपुर कलां उप तहसील के अंतर्गत आने वाले कई गांवों में रविवार शाम को बारिश व ओलावृष्टि हुई थी। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा गांव कासंडी में बनाए गए फसल खरीद केंद्र पर खुले में पड़ा सैकड़ों क्विंटल धान भीग गया। खेतों में फसल भी भीग गई। इससे कासंडी केंद्र पर धान की खरीद बंद हो गई। सोमवार को केंद्र पर धान की खरीद नहीं हो पाई।

हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा गोहाना में जींद रोड स्थित अनाज मंडी में धान की खरीद की जा रही है। वहीं किसानों की सुविधा के लिए गांव कासंडी में फसल खरीद केंद्र बनाया गया है। रविवार को गोहाना तहसील के क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी हुई थी। खानपुर कलां उप तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव कासंडा, कांसडी, सरगथल, दुभेटा आदि में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई थी। बारिश से कासंडी में बनाए गए फसल खरीद केंद्र में खुले में पड़ा धान भीग गया था। खेतों में धान की कटाई व झड़ाई भी बंद हो गई। गोहाना में जींद रोड स्थित अनाज मंडी में धान की खरीद की गई।

---

मौसम साफ होते ही बढ़ेगी धान की आवक

गोहाना क्षेत्र में अब तक धान की आधी फसल की कटाई नहीं हुई है। करीब 63 प्रतिशत धान की फसल खेतों में खड़ी है। बार-बार मौसम खराब होने से धान की कटाई और झड़ाई बाधित हो रही है। 1121 व बासमती किस्म का धान अब पकने लगा है। मौसम साफ होने के बाद धान की कटाई में तेजी आएगी। सोमवार को मौसम साफ रहा।

---

पीआर धान का उठान धीमा

गोहाना की अनाज मंडी में सोमवार तक पीआर धान एक लाख 45 हजार 921 क्विंटल पहुंचा। इस धान की खरीद सरकार द्वारा की जा रही है। मंडी में दूसरी किस्मों के धान की खरीद प्राइवेट एजेंसियां कर रही हैं। उसका उठान भी ठीक चला हुआ है। अनाज मंडी में खरीदा गए पीआर धान में से आधे का भी उठान नहीं हुआ है।

---

मंडी से खरीदे गए धान को जल्द उठाने की पूरी कोशिश की जा रही है। खरीद एजेंसियों व व्यापारियों को कहा गया है कि वे धान का खरीद के 48 घंटे के भीतर उठान करवाएं।

-जितेंद्र कुमार, सचिव, गोहाना, हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड

chat bot
आपका साथी