गोहाना-बरोदा रोड के किनारे झुका पेड़, हादसे की संभावना

पेड़ों के नीचे से बिजली की तार भी गुजर रही है। यह पेड़ कभी भी गिर सकते हैं और हादसे का कारण बन सकते हैं। वाहन चालक और किसानों ने पेड़ों को काटने की मांग की है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 05:16 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 05:16 PM (IST)
गोहाना-बरोदा रोड के किनारे झुका पेड़, हादसे की संभावना
गोहाना-बरोदा रोड के किनारे झुका पेड़, हादसे की संभावना

संवाद सहयोगी, गोहाना : गोहाना-बरोदा रोड स्थित नहर के निकट रोड के किनारे सफेदे के पेड़ झुक गए हैं। पेड़ों के नीचे से बिजली की तार भी गुजर रही है। यह पेड़ कभी भी गिर सकते हैं और हादसे का कारण बन सकते हैं। वाहन चालक और किसानों ने पेड़ों को काटने की मांग की है।

चालक सतीश कुमार, सुरेश, राकेश आदि ने कहा कि यह रोड गोहाना से बरोदा-जुलाना जाता है। इस रोड से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। नहर के निकट दो भारी भरकम सफेदे के पेड़ रोड के एक किनारे से दूसरे किनारे की तरफ झुके हुए हैं। पेड के नीचे से बिजली की लाइन भी गुजर रही है। इसी लाइन से खेतों और गांव बुटाना स्थित बिजली सब स्टेशन में बिजली सप्लाई दी जाती है। मौसम भी खराब रहता है। बारिश में पेड़ों पर वजन बढ़ जाता है और हवा में पेड़ गिरने की संभावना बढ़ जाती है। पेड़ों का वजन एक तरफ ज्यादा है। ऐसे में बारिश के साथ तेज हवा चलने पर पेड़ गिर सकते हैं। पेड़ गिरने से बड़ा हादसा हो सकता है। हादसे से बचने के लिए पेड़ों को काट देना चाहिए और बिजली लाइन को पेड़ के नीचे से शिफ्ट कर देना चाहिए।

-----

कर्मचारियों को भेज कर साइट का निरीक्षण करारा जाएगा। पेड़ गिरने की स्थिति में है तो पेड़ों को काट दिया जाएगा। पेड़ काटने के लिए जिला मुख्यालय से मंजूरी लेनी पड़ेगी। उसके बाद पेड़ों को काटा जाएगा। हादसा न हो इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

- राकेश गुलिया, वन राजिक अधिकारी, गोहाना।

chat bot
आपका साथी