स्वर्ण जयंती पार्क व पुरानी अनाज मंडी के बीच फ्लाईओवर बनाने की मांग

रेलवे स्टेशन के एक तरफ देवी नगर शिव नगर और प्रेम नगर हैं। दूसरी तरफ पुरानी अनाज मंडी और पटेल नगर है। रेलवे द्वारा करीब चार साल पहले गोहाना के रेलवे स्टेशन को अपग्रेड करते हुए जंक्शन बनाया था।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 05:03 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 05:03 PM (IST)
स्वर्ण जयंती पार्क व पुरानी अनाज मंडी 
के बीच फ्लाईओवर बनाने की मांग
स्वर्ण जयंती पार्क व पुरानी अनाज मंडी के बीच फ्लाईओवर बनाने की मांग

जागरण संवाददाता, गोहाना: गोहाना में रेलवे स्टेशन से सटी तीन कालोनियों के लोगों ने स्वर्ण जयंती पार्क में बैठक की। लोगों ने केंद्र सरकार से स्वर्ण जयंती पार्क से पुरानी अनाज मंडी तक फ्लाईओवर बनाने की मांग की। लोगों ने इस संबंध में सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के सांसद रमेश कौशिक से भी आग्रह किया।

रेलवे स्टेशन के एक तरफ देवी नगर, शिव नगर और प्रेम नगर हैं। दूसरी तरफ पुरानी अनाज मंडी और पटेल नगर है। रेलवे द्वारा करीब चार साल पहले गोहाना के रेलवे स्टेशन को अपग्रेड करते हुए जंक्शन बनाया था। जंक्शन बनने के बाद गोहाना से माल गाड़ियों का आवागमन बहुत ज्यादा हो गया है। भाजपा के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. रमेश कश्यप ने कहा कि देवी नगर, शिव नगर व प्रेम नगर में रहने वाले लोगों के लिए शहर जाने को सीधा रास्ता नहीं है। दोनों कालोनियों के सैकड़ों विद्यार्थी रोजाना रेलवे स्टेशन की लाइनों को पार करके स्कूल व कालेजों में जाते हैं। बरोदा रोड या जींद रोड से घूम कर जाने पर रास्ता बहुत लंबा हो जाता है। स्टेशन पर रेलवे लाइनों को पार करने से अनहोनी की आशंका बनी रहती है। लोगों ने मांग की कि तीनों कालोनियों व रेलवे स्टेशन के बीच स्वर्ण जयंती पार्क से पुरानी अनाज मंडी के बीच फ्लाईओवर बनाया जाए। इस मौके पर मनफूल सिंह, संजय, सतबीर, राजबीर, कर्मबीर, तेजपाल राजेश, भीम सिंह, सुनहरा, साहब राम, मुकेश, मुनिराम, अशोक, सूबे सिंह, रामफल, मेहर सिंह आदि मौजूद रहे।

---

स्टेशन पर दो ट्रैक पर बना है फुटओवरब्रिज

रेलवे स्टेशन पर चार ट्रैक बने हैं। इनमें से दो ट्रैक पर ही फुटओवरब्रिज बनाया गया है। इससे देवी नगर, प्रेम नगर व शिव नगर के लोगों को फुटओवरब्रिज का कोई लाभ नहीं मिल रहा है। वैसे फुटओवरब्रिज केवल स्टेशन पर यात्रियों के लिए एक से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए होता है।

chat bot
आपका साथी