रुखी में व्यायामशाला बना तालाब, परिसर में उगी घास

व्यायामशाला के साथ तालाब है। तालाब में गांव की गलियों का दूषित पानी आता है। गोहाना में इस बार बारिश अधिक हुई है। इससे तालाब ओवरफ्लो हो गया और व्यायामशाला में पानी भर गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 11:05 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 11:05 PM (IST)
रुखी में व्यायामशाला बना तालाब, परिसर में उगी घास
रुखी में व्यायामशाला बना तालाब, परिसर में उगी घास

जागरण संवाददाता, गोहाना : गांव रुखी में ग्रामीणों के सैर और व्यायाम करने के लिए लाखों रुपये खर्च करके बनाई गई व्यायामशाला तालाब बन गया है। व्यायामशाला के परिसर में घास उगी है। प्रशासन द्वारा व्यायामशाला से पानी की निकासी के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

राज्य सरकार द्वारा गांवों में भी ग्रामीणों को शहरों की तर्ज पर सैर व व्यायाम करने का प्लेटफार्म मिले, इसी को ध्यान में रख कर विभिन्न गांवों में व्यायामशालाएं बनाई हैं। व्यायामशाला में योग के लिए प्लेटफार्म बना कर शेड डाले गए हैं। इसके साथ प्रत्येक व्यायामशाला में कमरा भी बनाया गया। गांव रुखी में रोहतक-पानीपत हाईवे के साथ करीब दो एकड़ में व्यायामशाला बनाई गई है। व्यायामशाला में दो माह से पानी भरा हुआ है। व्यायामशाला के साथ तालाब है। तालाब में गांव की गलियों का दूषित पानी आता है। गोहाना में इस बार बारिश अधिक हुई है। इससे तालाब ओवरफ्लो हो गया और व्यायामशाला में पानी भर गया।

नहीं हैं केयर टेकर और प्रशिक्षक

गोहाना के कई गांवों में व्यायामशालाएं बनाई गई हैं। किसी भी व्यायामशाला में देखरेख के लिए प्रशिक्षक या केयर टेकर नहीं है। इससे व्यायामशालाओं की ठीक से देखभाल नहीं हो रही है। दो से तीन साल पहले बनाई गई व्यायामशालाएं बदहाल होने लगी हैं। कई व्यायामशालाओं का मैदान ऊबड़-खाबड़ हो गया है। शेड की भी देखभाल नहीं की जा रही है।

----

गांव रुखी में तालाब ओवरफ्लो होकर व्यायामशाला में पानी भरा है। पानी की निकासी के लिए मोटरें लगाई गई हैं। निकासी का काम चला हुआ है। पंचायत व ग्रामीणों की जिम्मेदारी है वे व्यायामशाला की देखभाल करें।

मनोज कौशल, बीडीपीओ गोहाना

chat bot
आपका साथी