भगवान वाल्मीकि का प्रकटोत्सव मनाया

बरोदा रोड स्थित भगवान वाल्मीकि आश्रम में वाल्मीकि त्रिकालदर्शी सोसायटी द्वारा भंडारे का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोसायटी के अध्यक्ष दीपक आदित्य ने की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 05:35 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 05:35 PM (IST)
भगवान वाल्मीकि का प्रकटोत्सव मनाया
भगवान वाल्मीकि का प्रकटोत्सव मनाया

संवाद सहयोगी, गोहाना : गोहाना क्षेत्र में कई जगहों पर भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने सुबह भंडारे लगाए और शाम को सत्संग का आयोजन किया। भगवान वाल्मीकि द्वारा लिखी रामायण के मुख्य प्रसंग श्रीराम के जीवन पर प्रकाश डाला।

संयुक्त किसान मजदूर यूनियन द्वारा चौधरी देवीलाल स्टेडियम में भगवान वाल्मीकि का प्रकटोत्सव मनाया। कार्यक्रम में किसान, कामगार और कांग्रेसी नेता पहुंचे। कार्यक्रम का संयोजन कांग्रेस के एससी प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष बंसी वाल्मीकि व लक्ष्मी देवी का रहा। मुख्य रूप से पंजाब से बाबा तेबसुर पहुंचे। किसान नेता सत्यवान नरवाल ने कहा कि भगवान वाल्मीकि दुनिया के प्रथम कवि और प्रथम अध्यापक थे। उन्होंने समस्त दुनिया को मानव कल्याण, प्रेम, अहिसा व शिक्षा का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं आज भी पूरे विश्व में प्रासंगिक हैं। पूर्व विधायक स्व. कृष्ण हुड्डा के बेटे जितेंद्र हुड्डा, किसान नेता सत्यवान नरवाल, किसान महिला नेत्री बिदु पिहवाल, अशोक लठवाल, भगत सिंह, महावीर फौजी, पूर्व सरपंच रणबीर मलिक विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे। इस मौके पर धर्मपाल, तिलक राज, विजय, कैलाश, नरेश, सुरेश मौजूद रहे।

वहीं बरोदा रोड स्थित भगवान वाल्मीकि आश्रम में वाल्मीकि त्रिकालदर्शी सोसायटी द्वारा भंडारे का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोसायटी के अध्यक्ष दीपक आदित्य ने की। इस मौके पर रमेश देहराज, सुंदर कश्यप, मोहन लाल पांचाल, अमित सोढी, प्रवीन वैद्य ने सहयोग किया।

उधर गुढ़ा रोड स्थित वार्ड 23 में भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया। यहां पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा गोहाना के अध्यक्ष अरुण बड़ौक पहुंचे। कार्यक्रम में शाम के समय सत्संग और सुबह भंडारे का आयोजन किया। इस मौके पर संजय, रवि, सजन फौजी, प्रदीप, कुलदीप, योगेश्वर, साहिल मौजूद रहे। वहीं सोनीपत रोड स्थित गोहाना बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने भगवान वाल्मीकि को याद किया और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का प्रण लिया। बार के सह सचिव अधिवक्ता संजय शर्मा ने मुख्य अतिथि के भगवान वाल्मीकि को पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि प्रकटोत्सव भाईचारे की एकता और मानवता का संदेश देता है। अधिवक्ता प्रदीप पांचाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

वहीं गोहाना के वार्ड चार स्थित प्रेम नगर में हरियाणा वाल्मीकि कल्याण समिति ने भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। समारोह की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष मनफूल सौदा ने की। मुख्य रूप से समिति के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश चंदेला पहुंचे। इस मौके पर रोहताश चंदेला, संदीप, कविराज, दीपक मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी