लूट के लिए बैंक में घुसे हथियारबंद बदमाशों को कर्मचारियों ने दबोचा

बृहस्पतिवार दोपहर करीब ढाई बजे बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर दो बदमाश बैंक पहुंचे। एक बदमाश ने हेलमेट पहन रखा था और दूसरे ने मास्क लगा रखा था। एक बदमाश ने पिस्तौल निकाल कर बैंक कर्मचारियों पर तान दी और नकदी निकालने को कहा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 07:40 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 07:40 PM (IST)
लूट के लिए बैंक में घुसे हथियारबंद 
बदमाशों को कर्मचारियों ने दबोचा
लूट के लिए बैंक में घुसे हथियारबंद बदमाशों को कर्मचारियों ने दबोचा

जागरण संवाददाता, गोहाना : बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े हथियारों से लैस दो बदमाश गोहाना में आर्य नगर स्थित बंधन बैंक की शाखा में घुस गए। बदमाशों ने बैंक कर्मचारियों पर पिस्तौल तान दी और नकदी देने को कहा। बदमाश पिस्तौल को लोड करने लगे तो बैंक कर्मचारियों ने मौके का फायदा उठाते हुए उन्हें दबोच लिया। शहर थाना की पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

गोहाना में रोहतक रोड स्थित आर्य नगर में करीब एक साल से बंधन बैंक की शाखा चल रही है। बैंक में माइक्रो फाइनेंस का काम होता है। बैंक की इस शाखा में महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए ऋण दिया जाता है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब ढाई बजे बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर दो बदमाश बैंक पहुंचे। एक बदमाश ने हेलमेट पहन रखा था और दूसरे ने मास्क लगा रखा था। एक बदमाश ने पिस्तौल निकाल कर बैंक कर्मचारियों पर तान दी और नकदी निकालने को कहा। इसके बाद बदमाश शाखा प्रबंधक के कमरे में गए। बदमाशों ने फायर करने की कोशिश लेकिन गोली नहीं चल पाई। बदमाश जैसे ही पिस्तौल में दोबारा गोली लोड करने लगा तो बैंक कर्मचारियों ने मौके का फायदा उठा कर दोनों को दबोच लिया। सूचना मिलने पर शहर थाना गोहाना के प्रभारी सवित पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों बदमाशों को काबू किया। पुलिस ने पिस्तौल व मोटरसाइकिल भी कब्जे में ली। शाखा के प्रबंधक दीपक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। आरोपितों की पहचान हिसार के मोहित और भिवानी में चांग गांव के मनोज के रूप में हुई। पुलिस शुक्रवार को आरोपितों को अदालत में पेश करेगी।

महम में हुई थी मुलाकात

मोहित व मनोज पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों में महम में मुलाकात हुई थी। पुलिस के अनुसार मनोज व मोहित नशेड़ी हैं। कोरोना काल में काम ठीक से नहीं चल रहा था, जिस पर दोनों ने लूट की योजना बनाई।

बदमाशों ने की थी रेकी

बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम देने के लिए पहले रेकी की थी। उन्होंने आर्य नगर में बंधन बैंक की शाखा मेन रोड से दूर नजर आई। इस पर उन्होंने इस शाखा में लूट की योजना बनाई लेकिन बैंक कर्मचारियों ने उन्हें पकड़ लिया।

chat bot
आपका साथी