नगर परिषद कार्यालय में आम लोगों के प्रवेश पर रोक

अब लोगों के काम खिड़कियों पर होंगे। लोगों को खिड़कियों से ही आवेदन देने होंगे और वहीं पर उनका जवाब मिलेगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Apr 2021 05:08 PM (IST) Updated:Thu, 29 Apr 2021 05:08 PM (IST)
नगर परिषद कार्यालय में आम लोगों के प्रवेश पर रोक
नगर परिषद कार्यालय में आम लोगों के प्रवेश पर रोक

जागरण संवाददाता, गोहाना : कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते नगर परिषद के अधिकारियों ने कार्यालय में आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। अब लोगों के काम खिड़कियों पर होंगे। लोगों को खिड़कियों से ही आवेदन देने होंगे और वहीं पर उनका जवाब मिलेगा। कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों को भी संक्रमण से बचने के लिए एहतियात बरतनी होगी।

नगर परिषद कार्यालय में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, प्रापर्टी टैक्स भरने, संपत्तियों की एनओसी लेने और अन्य कार्य होते हैं। इन कामों के लिए प्रति कार्यदिवस में कार्यालय में करीब 150 लोग आते हैं। पहले लोग नगर परिषद के मुख्य भवन के अंदर चल रहे कार्यालयों में सीधे काम करवाने जाते थे। कोरोना का संक्रमण बढ़ने के चलते नगर परिषद ने एहतियातन कदम उठाए हैं। नगर परिषद कार्यालय में आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। लोगों के काम करवाने के लिए तीन खिड़कियां बनाई गई हैं। एक खिड़की पर जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र मिलेंगे और यहां आवेदन जमा होंगे। दूसरी खिड़की पर संपत्तियों की एनओसी के लिए आवेदन जमा होंगे और प्रक्रिया पूरी होने के बाद वहां से ही एनओसी मिलेगी। तीसरी खिड़की पर प्रापर्टी टैक्स जमा करवाने का काम होगा। लोगों के काम जल्दी निपटाने के लिए तीनों खिड़कियों पर अतिरिक्त कर्मचारी लगाए गए हैं। वहीं अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रवेश से पहले हाथों को सैनिटाइज करना होगा और मास्क लगाना होगा। अधिकारियों व कर्मचारियों की रोजाना थर्मल स्क्रीनिग होगी।

----

कार्यालय में भीड़ लगने से संक्रमण फैलने का खतरा है। इसी के मद्देनजर अब लोगों को कार्यालय में प्रवेश नहीं मिलेगा। लोगों के काम खिड़कियों से होंगे।

राजेश वर्मा, ईओ, नगर परिषद गोहाना

chat bot
आपका साथी