खेतों में अब भी बचा है साढ़े तीन लाख क्विंटल गन्ना

गन्ना प्रबंधक मनजीत सिंह दहिया ने बताया कि गांव आहुलाना स्थित चौ. देवीलाल सहकारी चीनी मिल में करीब 111 गांव के किसान गन्ना डालते हैं। मिल प्रशासन ने वस्तुस्थिति जानने के लिए खेतों में खड़े गन्ने का सर्वे करवाया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 06:12 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 06:12 PM (IST)
खेतों में अब भी बचा है साढ़े तीन लाख क्विंटल गन्ना
खेतों में अब भी बचा है साढ़े तीन लाख क्विंटल गन्ना

संवाद सहयोगी, गोहाना : गांव आहुलाना स्थित चौ. देवीलाल सहकारी चीनी मिल के प्रशासन ने खेतों में खड़ी गन्ने की फसल का सर्वे कराया है। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार खेतों में अभी करीब साढ़े तीन लाख क्विंटल गन्ना खड़ा है। गर्मी बढ़ने से और श्रमिक नहीं मिलने से गन्ने की कटाई व छिलाई में किसानों को परेशानी हो रही है। वहीं मिल के अधिकारियों का कहना है कि किसानों का पूरा गन्ना लेने के बाद ही मिल की फैक्ट्री को बंद किया जाएगा।

गन्ना प्रबंधक मनजीत सिंह दहिया ने बताया कि गांव आहुलाना स्थित चौ. देवीलाल सहकारी चीनी मिल में करीब 111 गांव के किसान गन्ना डालते हैं। मिल प्रशासन ने वस्तुस्थिति जानने के लिए खेतों में खड़े गन्ने का सर्वे करवाया। इसके मिल की टीमों को सभी गांवों में भेजकर रिपोर्ट तैयार करवाई। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार बुधवार तक क्षेत्र के किसानों के खेतों में करीब साढ़े तीन लाख क्विटल गन्ने की फसल खड़ी है। मिल प्रशासन ने 2020-21 के पेराई सत्र शुरू होने से पहले गन्ने का सर्वे करके करीब 47 लाख क्विंटल गन्ने का बांड किया था। मिल में बुधवार तक 38 लाख 50 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई हुई है।

गर्मी बढ़ने और श्रमिक न मिलने से किसान परेशान

गन्ना कटाई और छिलाई के लिए दूसरे प्रदेशों से श्रमिक आते हैं। गर्मी बढ़ने के कारण श्रमिक वापस जाने लगे हैं। ऐसे में किसानों को गन्ना कटाई और छिलाई में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ किसान तो मजबूरी में अधिक भाव देकर गन्ने की छिलाई व कटाई करवा रहे हैं।

---

क्षेत्र के किसानों का पूरा गन्ना लिया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जब तक किसान पूरा गन्ना मिल लेकर न पहुंच जाएं तब तक पेराई को बंद न किया जाए। क्षेत्र में करीब साढ़े तीन लाख क्विंटल गन्ना बचा है।

-आशीष वशिष्ठ, एमडी, चौ. देवीलाल सहकारी चीनी मिल, आहुलाना

chat bot
आपका साथी