गोहाना की अनाज मंडी में गेहूं की खरीद को लेकर तैयारियां शुरू

हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के स्थानीय अधिकारियों ने गेहूं की खरीद को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंडी परिसर में लाइटों को ठीक कराने के साथ सफाई शुरू करवा दी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Mar 2021 10:45 PM (IST) Updated:Sat, 27 Mar 2021 10:45 PM (IST)
गोहाना की अनाज मंडी में गेहूं की खरीद को लेकर तैयारियां शुरू
गोहाना की अनाज मंडी में गेहूं की खरीद को लेकर तैयारियां शुरू

संवाद सहयोगी, गोहाना : हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के स्थानीय अधिकारियों ने गेहूं की खरीद को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंडी परिसर में लाइटों को ठीक कराने के साथ सफाई शुरू करवा दी गई है। तौल कांटों की भी मरम्मत करवाई जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र में फसल खरीद केंद्रों की भी सफाई करवाई जा रही है।

नई अनाज मंडी में एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी। अनाज मंडी के अलावा गोहाना में बरोदा, मुंडलाना, कथूरा समेत आठ गांवों में फसल खरीद केंद्रों पर भी गेहूं की खरीद होगी। बोर्ड के अधिकारियों ने मंडी परिसर में लाइटों और पानी की टंकियों और वाटर कूलरों की मरम्मत शुरू करवा दी है। मंडी परिसर व शौचालयों की सफाई भी करवाई जा रही है। गांवों में फसल खरीद केंद्रों के प्लेटफार्मों की सफाई करवाई जा रही है। यहां बिजली की व्यवस्था के लिए बिजली निगम से अस्थाई कनेक्शन लिए गए हैं। मंडी में प्रवेश के साथ कंप्यूटरीकृत कांटों पर होगा तौल

नई अनाज मंडी में तीन गेट हैं। तीनों गेटों के साथ कंप्यूटरीकृत तौल कांटे लगाए गए हैं। एक कांटे का प्लेटफार्म अधिक ऊंचा था। बोर्ड के अधिकारियों द्वारा प्लेटफार्म को तोड़कर उसे समतल करवाया जा रहा है, जिसके बाद किसानों को फसल से भरे ट्रैक्टर-ट्राली लेकर जाने में परेशानी नहीं होगी। कांटों पर तौल होने के बाद ही वाहनों को अंदर जाने दिया जाएगा। फसल खाली होने के बाद वाहनों का दोबारा तौल होगा। गेहूं के सीजन में किसानों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। चार एजेंसियां गेहूं की खरीद करेंगी। दो दिन में मंडी और ग्रामीण क्षेत्र के सेंटरों की सफाई करवा कर वहां बिजली व पानी का प्रबंध कर दिया जाएगा।

- जगजीत सिंह कादियान, सचिव, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड गोहाना

chat bot
आपका साथी