उपचुनाव को चुनावी त्योहार के रूप में मनाएं : उपायुक्त

बरोदा उपचुनाव के लिए तीन नवंबर को मतदान होना है। ज्यादा से ज्यादा मतदान हो इसके लिए मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन किया। बृहस्पतिवार को गांव बिचपड़ी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिविर आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 05:12 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 05:12 PM (IST)
उपचुनाव को चुनावी त्योहार के रूप में मनाएं : उपायुक्त
उपचुनाव को चुनावी त्योहार के रूप में मनाएं : उपायुक्त

संवाद सहयोगी, गोहाना : बरोदा उपचुनाव के लिए तीन नवंबर को मतदान होना है। ज्यादा से ज्यादा मतदान हो इसके लिए मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन किया। बृहस्पतिवार को गांव बिचपड़ी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता सरपंच रमेश व प्राचार्य महावीर सिंह ने की। मुख्य अतिथि के रूप में जिला उपायुक्त श्याम लाल पूनिया पहुंचे।

पूनिया ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है। बरोदा उपचुनाव को पर्व के रूप में मनाना है। इस पर्व में सभी मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। मतदान करना आपका अधिकार है। आपके एक मत से प्रत्याशी की हार जीत का फैसला होता है, इसलिए अपने मत का इस्तेमाल जरूर करें। उन्होंने मतदान केंद्र पर शांति बनाए रखने की अपील की। छात्रा तन्नू व रीतिका ने भाषण से मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी संगीता गौड़, बीडीपीओ पूनम चंदा, खंड शिक्षा अधिकारी सरोज बाल्याण, सुनिता, जितेंद्र छिक्कारा, प्राचार्य आनंद शर्मा, सतेंद्र दहिया, जितेंद्र मलिक, विरेंद्र दहिया मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी