आजाद हिद फौज का स्थापना दिवस मनाया

आजाद हिंद देश भगत मोर्चा द्वारा मुख्य बाजार में स्थित सनातन धर्म मंदिर में आजाद हिद फौज का स्थापना दिवस मनाया गया। आजाद हिद फौज भारत का पहला सशस्त्र बल था। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के संरक्षक आजाद सिंह डांगी ने की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 06:00 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 06:00 PM (IST)
आजाद हिद फौज का स्थापना दिवस मनाया
आजाद हिद फौज का स्थापना दिवस मनाया

संस, गोहाना : आजाद हिंद देश भगत मोर्चा द्वारा मुख्य बाजार में स्थित सनातन धर्म मंदिर में आजाद हिद फौज का स्थापना दिवस मनाया गया। आजाद हिद फौज भारत का पहला सशस्त्र बल था। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के संरक्षक आजाद सिंह डांगी ने की।

डांगी ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस देश की आजादी के महानायकों में से एक हैं, जिन्होंने देश को आजादी दिलाने में अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया था। आजादी की लड़ाई के लिए उन्हें 11 बार जेल जाना पड़ा था। इस मौके पर मोर्चा की गोहाना इकाई के अध्यक्ष सुभाष वर्मा, रोहताश अहलावत, मनजीत प्रजापत, पूर्ण रोहिल्ला, प्रदीप मलिक, रोहताश मलिक मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी