गुरु गोबिद सिंह की शिक्षाओं के प्रसार के लिए चलेगा अभियान

सिखों के दसवें गुरु गोबिद सिंह का प्रकाश पर्व गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सुजान सिंह पार्क में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर गुरु की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। राष्ट्र की एकता अस्मिता व समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 10:38 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 10:38 PM (IST)
गुरु गोबिद सिंह की शिक्षाओं के प्रसार के लिए चलेगा अभियान
गुरु गोबिद सिंह की शिक्षाओं के प्रसार के लिए चलेगा अभियान

जागरण संवाददाता, सोनीपत : सिखों के दसवें गुरु गोबिद सिंह का प्रकाश पर्व गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सुजान सिंह पार्क में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर गुरु की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। राष्ट्र की एकता, अस्मिता व समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया गया। गुरु गोबिद सिंह की शिक्षाओं और जीवन से नई पीढ़ी को अवगत कराने के लिए एक साल तक चलने वाले अभियान की तैयारी की गई। इस मौके पर समाज के गणमान्य लोगों ने गुरुद्वारा साहिब में पहुंचकर प्रकाश पर्व की बधाई दी।

गुरुद्वारा साहिब में 11 जनवरी से 17 जनवरी तक प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। 18 जनवरी को अखंड पाठ साहिब का आरंभ हुआ। उसके साथ ही 20 जनवरी को अखंड पाठ साहिब की पूरण होने के उपरांत कीर्तन दरबार सजाया गया, जिसमें स्त्री सत्संग सभा की सदस्यों ने व भाई निर्मल सिंह व भाई अजीत सिंह ने कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया। पंजाब से आए ज्ञानी ओंकार सिंह द्वारा संगत को प्रकाश दिवस का इतिहास सरवन कराया गया। गुरुद्वारा साहिब के प्रधान कुलदीप सिंह ने संगत को प्रकाश दिवस की बधाई दी। समाप्ति के उपरांत लंगर छकाया गया। इस प्रोग्राम में गुरुद्वारा समिति के सदस्य कुलदीप सिंह, सुरेंद्र सिंह, गुरिदर सिंह, जसबीर सिंह, कुलविदर सिंह, मनप्रीत सिंह, राकेश सचदेवा, गुरदीप सिंह, मनजीत सिंह व परमजीत सिंह आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन, मेयर निखिल मदान ने गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर शिरकत की व संगत को गुरुजी के प्रकाश दिवस की बधाई दी। भाईचारे और एकता का दिया था संदेश

समाजसेवी ललित पंवार ने प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरु गोबिद सिंह ने लोगों को भाईचारे व एकता का संदेश दिया। उन्होंने जात-पात व ऊंच-नीच के भेद को मिटाने का काम किया और सभी को एक ही ईश्वर का पुत्र बताया। वह गुरु गोबिद सिंह के प्रकाश पर्व पर सुजान सिंह पार्क गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने के उपरांत संगत को संबोधित कर रहे थे। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा समाजसेवी ललित पंवार को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। गोहाना के गुरुघरों में सजे दीवान, उमड़ी संगत

गुरु गोबिद सिंह के प्रकाशोत्सव पर बुधवार को गोहाना में गुरुघरों में दीवान सजाए गए। शहर में पुरानी सब्जीमंडी के निकट मुख्य गुरुद्वारे में गुरुग्राम से पहुंचे भाई जितेंद्र सिंह मदान के रागी जत्थे ने शबद गायन से संगत को निहाल किया। सत नगर स्थित सचखंड गुरुद्वारा में भी कार्यक्रम हुआ। दोनों जगह संगत उमड़ी। पुरानी सब्जीमंडी के निकट शहर के मुख्य गुरुद्वारे में कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष काबुल सिंह ने की। कार्यक्रम का संयोजन हरीश परुथी, डा. सुरेश सेतिया, हरीश हंस, सोमनाथ चावला, केसर दास, जगदीश चिदा, रामनाथ हंस, हरीश खट्टर, गुरुचरण सिंह, अजीत सिंह, सागर हंस, अशोक विज, मुंशी राम, कर्ण सिंह ने किया। महिला श्रद्धालुओं में शशि बाला, मतिद्रजीत कौर, कमलेश, ईश मक्कड़, सुनीता हंस, भोली हंस और कृष्णा सिधवानी ने भजन प्रस्तुत किए। शबद गायन भाई जितेंद्र सिंह मदान के रागी जत्थे ने किया। शबद कीर्तन के बाद गुरु घर का अटूट लंगर वितरित किया गया। वहीं सत नगर स्थित सचखंड गुरुद्वारे में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान डा. प्रदीप खाणिजौ ने की।

chat bot
आपका साथी