गोहाना में 90 फीसद लोगों को लगी कोरोना की पहली डोज

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए वैक्सीनेशन में तेजी लाई जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 05:50 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 05:50 PM (IST)
गोहाना में 90 फीसद लोगों को लगी कोरोना की पहली डोज
गोहाना में 90 फीसद लोगों को लगी कोरोना की पहली डोज

संवाद सहयोगी, गोहाना : कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए वैक्सीनेशन में तेजी लाई जा रही है। त्योहारी सीजन भी चल रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीनेशन किया जा रहा है। नागरिक अस्पताल प्रशासन द्वारा शहरी क्षेत्र में करीब 90 फीसद लोगों को पहली और 40 फीसद लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। करीब 62500 लोगों को डोज लग चुकी हैं। दीपावली से पूर्व ही शतप्रतिशत वैक्सीनेशन करने का लक्ष्य रखा है। अभियान के तहत नियमित वैक्सीनेशन शिविर लगाए जा रहे हैं। लक्ष्य पूरा करने के लिए 20 व 21 अक्टूबर को करीब आठ जगह शिविर लगाए जाएंगे।

गोहाना शहरी क्षेत्र में करीब 69160 की आबादी है। नागरिक अस्पताल को 48412 लोगों को वैक्सीनेशन लगाने का लक्ष्य मिला था जिसमें से करीब 44 हजार लोगों को पहली और 18500 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। शहरी क्षेत्र में 4,412 लोग बिना वैक्सीनेशन के बचे हुए हैं। अस्पताल प्रशासन दीपावली से पूर्व ही शतप्रतिशत वैक्सीनेशन करने की तैयारियां कर रहा है। इसके लिए आठ टीमें बनाई हैं। यह टीमें अलग-अलग जगहों पर वैक्सीनेशन कैंप आयोजित करेंगी। यह टीमें सामाजिक, धार्मिक, शिक्षण संस्थानों आदि के सहयोग से वैक्सीनेशन कैंप लगाएंगी। त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए वैक्सीनेशन में ओर भी तेजी लाई जाएगी। यह वैक्सीनेशन कैंप 20 और 21 अक्टूबर को लगाए जाएंगे। यहां पर लगेंगे वैक्सीनेशन कैंप

20 अक्टूबर को गुढ़ा रोड स्थित जेकेआर पब्लिक स्कूल, बरोदा रोड स्थित देवी नगर की श्रीकृष्ण आदर्श गोशाला और 21 अक्टूबर को चोपड़ा कालोनी स्थित अग्रवाल माडर्न स्कूल, जींद रोड स्थित मीनाक्षी कालोनी के आंगनबाड़ी केंद्र, महमूदपुर रोड स्थित आरके हिदू स्कूल, वाल्मीकि बस्ती के आंगनबाड़ी केंद्र, आदर्श नगर स्थित दांगी मंदिर, उत्तम नगर स्थित रोहिल्ला धर्मशाला में वैक्सीनेशन कैंप लगाए जाएंगे। वैक्सीन के प्रति आई जागरूकता

वैक्सीनेशन के प्रति लोगों में जागरूकता आई है। नागरिक अस्पताल में वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती है। अस्पताल में प्रतिदिन लगभग एक से दो सौ लोग वैक्सीन लगवाने आते हैं। वैक्सीन के पंजीकरण के लिए दूसरी मंजिल पर अलग से खिड़की बना रखी है। वहीं दूसरी मंजिल पर ही वैक्सीनेशन किया जा रहा है। वर्जन

शहरी क्षेत्र में 48,412 लोगों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य मिला था जिसमें से करीब 90 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। कुल 62,500 लोगों को पहली और दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। 44 हजार को पहली 18,500 लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है। बकाया लोगों को दीपावली से पूर्व ही लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं।

-डा. चक्रवर्ती शर्मा, वैक्सीनेशन नोडल अधिकारी, नागरिक अस्पताल, गोहाना

chat bot
आपका साथी