पारिवारिक पहचान पत्र बनवाने के लिए 217 परिवारों ने दी जानकारी

कल्याण नगर स्थित मंदिर श्री ठाकुर मंदिर में पारिवारिक पहचान पत्र बनवाने के लिए शिविर लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 04:24 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 04:24 PM (IST)
पारिवारिक पहचान पत्र बनवाने के लिए 217 परिवारों ने दी जानकारी
पारिवारिक पहचान पत्र बनवाने के लिए 217 परिवारों ने दी जानकारी

जासं, सोनीपत : कल्याण नगर स्थित मंदिर श्री ठाकुर मंदिर में पारिवारिक पहचान पत्र बनवाने के लिए शिविर लगाया गया। जिसमें आसपास के 217 परिवारों ने पारिवारिक पहचान पत्र के लिए आवेदन किया।

समिति प्रधान पवन तनेजा ने बताया कि पारिवारिक पहचान पत्र बनाने का कार्य चल रहा है। इसके लिए समिति की ओर से भी लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। अब रविवार को मंदिर परिसर में शिविर लगवा कर परिवारों के फॉर्म भरवाए गए। इस दौरान शारीरिक दूरी का पालन करवाने के लिए समिति सदस्य मौजूद रहे। फॉर्म भरने के लिए आने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिग की गई। वहीं, सैनिटाइज करवा कर ही अंदर जाने दिया गया। इस मौके पर विभागीय कर्मचारी कमलेश जांगड़ा व सोनिया मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी