धुंध छाने से सुबह के समय घटी दृश्यता, वाहनों की रफ्तार रही धीमी

मौसम में प्रतिदिन बदलाव होने लगा है। ठंड होने के साथ शुक्रवार को

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 06:21 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 06:21 PM (IST)
धुंध छाने से सुबह के समय घटी दृश्यता, वाहनों की रफ्तार रही धीमी
धुंध छाने से सुबह के समय घटी दृश्यता, वाहनों की रफ्तार रही धीमी

जागरण संवाददाता, सिरसा : मौसम में प्रतिदिन बदलाव होने लगा है। ठंड होने के साथ शुक्रवार को सुबह के समय हल्की धुंध छाई रही। जिससे सुबह के समय दृश्यता कम रही। इससे वाहनों की रफ्तार धीमी रही। इसके बाद जैसे ही सूर्य निकला ठंड का असर कम होने लगा। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण रविवार को कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी होने की संभावना है। इसके बाद पांच दिसंबर को एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। जिसके आंशिक प्रभाव से पांच दिसंबर रात्रि व छह दिसंबर को राज्य में बादलवाई व हवा व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश भी संभावित है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट परन्तु रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

---------------

अधिकतम तापमान रहा 19.8 डिग्री

मौसम में ठंड के कारण न्यूनतम के साथ साथ अधिकतम तापमान में कमी आ रही है। शुक्रवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 10.6 डिग्री का अंतर रहा। वहीं आ‌र्द्रता 93 प्रतिशत तक पहुंच गई है। इसी के साथ हवा का रुख भी शांत है। अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री रहा। जबकि वीरवार को अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री रहा। चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. मदनलाल खिचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण मौसम में बदलाव की संभावना है। इसी के साथ मौसम आमतौर पर 6 दिसंबर तक परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी