भारत बंद को मिलकर सफल बनाएंगे : भारूखेड़ा

हरियाणा किसान मंच के प्रदेशाध्यक्ष प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 27 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया गया है। इसके लिए सुबह 6 बजे से लेकर सायं 4 बजे तक पूरा सिस्टम बंद किया जाएगा। सिर्फ एमरजेंसी सेवाओं को ही सुचारू रखा जाएगा। भारूखेड़ा शनिवार को जाट धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 07:00 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 07:00 PM (IST)
भारत बंद को मिलकर सफल बनाएंगे : भारूखेड़ा
भारत बंद को मिलकर सफल बनाएंगे : भारूखेड़ा

जागरण संवाददाता, सिरसा :

हरियाणा किसान मंच के प्रदेशाध्यक्ष प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 27 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया गया है। इसके लिए सुबह 6 बजे से लेकर सायं 4 बजे तक पूरा सिस्टम बंद किया जाएगा। सिर्फ एमरजेंसी सेवाओं को ही सुचारू रखा जाएगा। भारूखेड़ा शनिवार को जाट धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सभी ट्रेड यूनियनों को साथ लेकर भारत बंद को सफल बनाया जाएगा।

-----------------

नेशनल हाइवे करेंगे जाम

उन्होंने कहा कि भारत बंद को लेकर सुबह किसान बस स्टैंड के निकट एकत्रित होंगे और यहां से टोलियां बनाकर बाजारों में दुकानदारों से बंद में शामिल होने का आह्वान करेंगे। इसके अलावा जिले में तीन स्थानों पर भावदीन टोल प्लाजा, खुइयांमलकाना टोल व गांव पंजुआना के निकट किसान एकत्रित होंगे और नेशनल हाइवे जाम करेंगे। जिले को जोड़ने वाली सभी सीमाएं बंद की जाएंगी और लोगों से आह्वान किया जाएगा कि वे सुबह 6 बजे के बाद अपने घरों से बाहर न निकलें।

लड़ाई केवल किसान की नहीं : औलख

किसान नेता लखविद्र सिंह औलख ने कहा कि यह लड़ाई केवल किसान की नहीं है। हिटलरशाही सरकार ने एक-एक कर सभी सार्वजनिक विभाग पूंजीपतियों को बेच दिए। जिससे आगामी समय में आमजन को इससे खासी दिक्कतें पेश आने वाली हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लाठी के दम पर किसानों को हटाना चाहती है, लेकिन किसान डरने वाला नहीं है। इस अवसर पर अखिल भारतीय किसान सभा से सुखदेव सिंह जम्मू, रामचंद्र भावदीन, गुरदास लकड़ांवाली, गुरप्रीत सिंह मौजूद रहे।

-------

एक मंच पर नजर आए किसान नेता

भारत बंद के आह्वान को लेकर किसान जत्थेबंदियों ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। भारत बंद को सफल बनाने के लिए जिले की सभी किसान जत्थेबंदियां एक मंच पर आ गई। सभी जत्थेबंदियों के पदाधिकारियों ने मंच से ऐलान किया कि वे भारत बंद को मिलकर सफल बनाएंगे।

chat bot
आपका साथी