जिलास्तर पर विजेता रही खिलाड़ियों को किया सम्मानित

शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम सिरसा में हुई जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 05:38 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 05:38 PM (IST)
जिलास्तर पर विजेता रही खिलाड़ियों को किया सम्मानित
जिलास्तर पर विजेता रही खिलाड़ियों को किया सम्मानित

सिरसा (विज्ञप्ति) : शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम सिरसा में हुई जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चौटाला की खिलाड़ियों का दबदबा रहा। वालीबाल व एथलेटिक्स में विजेता रहे खिलाड़ियों को स्कूल में सम्मानित किया गया। अंडर 17 आयु वर्ग में चौटाला की छात्राओं ने 10 स्वर्ण पदक, पांच रजत पदक अपने नाम किए। अंडर 19 आयु वर्ग में चार स्वर्ण पदक, दो रजत पदक अपने नाम किए। वालीबाल खेल स्पर्धा में अंडर-17 आयु वर्ग और 19 आयु वर्ग में छात्राएं द्वितीय स्थान पर रही। खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के शारीरिक शिक्षक प्रवीण व प्रधानाचार्य पायल को दिया। विद्यालय के डीपीई प्रवीण, शर्मिला ने खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत करवाई जिसके बूते खिलाड़ियों ने जिला स्तर पर नाम रोशन किया है। डीपीई ने बताया कि एथलेटिक्स खिलाड़ी ममता, अनीता, भारती, सरिता, निकिता, तमन्ना, सोनिया, दीपिका, रितु, कंचन, रूबी व कंचन का चयन राज्य स्तर पर चयन हुआ है। द्रोपदी, किरण, तारा, पुष्पा, कंचन, सिमरनजीत व निशा का राज्य स्तरीय वालीबाल स्पर्धा में चयन हुआ है।

chat bot
आपका साथी