इकलौती बहन की हो गई थी मौत, 41 साल बाद बुआ की बेटी ने बांधी राखी

पांच साल की आयु में इकलौती बहन की मौत हो गई। इसके बाद हर रक्षा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 10:58 AM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 10:58 AM (IST)
इकलौती बहन की हो गई थी मौत, 41 साल बाद बुआ की बेटी ने बांधी राखी
इकलौती बहन की हो गई थी मौत, 41 साल बाद बुआ की बेटी ने बांधी राखी

जागरण संवाददाता, सिरसा : पांच साल की आयु में इकलौती बहन की मौत हो गई। इसके बाद हर रक्षा बंधन पर किसी से राखी नहीं बंधवाई। हर रक्षा बंधन पर बहन को याद कर आंखों में आंसू छलक जाते। इस रक्षा बंधन पर 41 साल बाद बुआ की बेटी ने राखी बांधी है। राखी बांधने के बाद शुभकरण शर्मा की फिर से आंखे छलक आई।

गांव जोधपुरिया निवासी शुभकरण शर्मा राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में हिदी विषय के लेक्चरार पर लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि छोटी बहन लाजवंती की बुखार से 1979 में मौत हो गई। बहन लाजवंती उस समय पांच साल की थी। जब बहन की मौत हुई उससे एक महीने बाद रक्षा बंधन का पर्व था। इसके बाद रक्षा बंधन पर किसी से राखी नहीं बंधवाई। रक्षा बंधन के दिन ढाणी लाल खां से बुआ की बेटी बहन ने राखी बांधी। उन्होंने कहा कि भाई बहन का ऐसा रिश्ता होता है। जिसको कभी भुलाया नहीं जा सकता।

chat bot
आपका साथी