धुंध ने रोकी वाहनों की रफ्तार

जागरण संवाददाता सिरसा सुबह के समय ठंड व धुंध का असर ज्यादा रहा। धुंध सुबह के दस बजे त

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Feb 2021 07:42 PM (IST) Updated:Wed, 17 Feb 2021 07:42 PM (IST)
धुंध ने रोकी वाहनों की रफ्तार
धुंध ने रोकी वाहनों की रफ्तार

जागरण संवाददाता, सिरसा : सुबह के समय ठंड व धुंध का असर ज्यादा रहा। धुंध सुबह के दस बजे तक छायी रही। इससे ²श्यता 20 मीटर रही। इससे वाहन धीमी गति से चलते हुए नजर आए। पिछले कई दिनों से सुबह के समय धुंध व आ‌र्द्रता 96 फीसद रहने से फसलों को काफी फायदा मिल रहा है। जिससे पैदावार अच्छी होगी। मौसम विज्ञानियों के अनुसार 20 फरवरी तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है। इससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने तथा उत्तरी पश्चिमी हवा चलने से रात्रि के तापमान में गिरावट की संभावना है। बुधवार को अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री रहा। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री रहा।

chat bot
आपका साथी