मांगों को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

आल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर प्रधान लख

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 05:29 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 05:29 PM (IST)
मांगों को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
मांगों को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, बड़ागुढ़ा : आल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर प्रधान लखबीर सिंह झोरड़रोही के नेतृत्व में सब यूनिट पंजुआना में सांकेतिक धरना लगाकर प्रदर्शन किया गया। मांगों को लेकर सब यूनिट के सभी कर्मचारियों ने धरने प्रदर्शन का समर्थन किया। सिटी यूनिट प्रधान बाबू लाल व लखबीर सिंह ने बताया कि निगम मैनेजमेंट कर्मचारियों के 30 सूत्रीय मांगपत्र पर कोई ध्यान नहीं दे रही हैं। राज्य कमेटी ने अतिरिक्त मुख्य सचिव बिजली विभाग को मांगपत्र सौंपा था लेकिन आज तक कर्मचारियों की मांगों पर कोई विचार विमर्श नहीं किया गया। प्रधान ने कहा कि अगर निगम मैनेजमेंट ने सभी मांगों को पूरा नहीं किया तो तीन दिसंबर को डिविजन स्तर पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा 22 दिसंबर को सर्कल स्तर पर रोष प्रदर्शन किया जाएगा। धरने में जगतार सिंह, राम निवास, प्रवेश पूनिया, सुरेंद्र कुमार, संजय कुमार, दलीप कुमार, प्रेम कुमार, रणबीर ढूकिया, जसकरण, अवतार, गंगा राम, कुलदीप, लाभ सिंह, विजय आदि सहित कर्मचारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी