वैक्सीन किल्लत से जुझ रहा विभाग, आज नहीं लगेगी 18 वर्ष से अधिक उम्र के लाभार्थियों को वैक्सीन

वैक्सीन डोज न मिलने के कारण वैक्सीनेशन ड्राइव धीमी गति से चल रहा ह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 08 Jun 2021 06:31 AM (IST) Updated:Tue, 08 Jun 2021 06:31 AM (IST)
वैक्सीन किल्लत से जुझ रहा विभाग, आज नहीं लगेगी 18 वर्ष से अधिक उम्र के लाभार्थियों को वैक्सीन
वैक्सीन किल्लत से जुझ रहा विभाग, आज नहीं लगेगी 18 वर्ष से अधिक उम्र के लाभार्थियों को वैक्सीन

जागरण संवाददाता, सिरसा : वैक्सीन डोज न मिलने के कारण वैक्सीनेशन ड्राइव धीमी गति से चल रहा है। सोमवार को जिले में 1916 लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई गई। वर्तमान में विभाग के पास 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए वैक्सीन डोज उपलब्ध नहीं है। जिस कारण मंगलवार को 18 वर्ष से अधिक उम्र के लाभार्थियों को वैक्सीन नहीं लग पाएगी। हालांकि 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों तथा दिव्यांगजनों को वैक्सीन लगाई जाएगी।

सोमवार को 18 वर्ष से अधिक उम्र के 919 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। 45 वर्ष से 60 वर्ष तक की उम्र के 742 लोगों को पहली डोज व 68 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। 60 वर्ष से अधिक उम्र के 88 लोगों ने पहली और 40 ने दूसरी डोज लगवाई। जिले में सोमवार को 1802 लोगों ने पहली डोज जबकि 114 को दूसरी डोज लगाई गई। जिले में अब तक दो लाख 70 हजार 832 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को 39537 लोगों को पहली डोज लग चुकी है। 45 से 60 वर्ष से अधिक उम्र के 69778 लोगों को पहली डोज लग चुकी है जबकि 15259 लोग दूसरी डोज लगवा चुके हैं। जिले में 60 वर्ष से अधिक उम्र के 96740 लोग पहली डोज लगवा चुके हैं। इसके अलावा 32808 लोग दूसरी डोज भी लगवा चुके हैं। जिले में अब तक 216580 लोग पहली डोज लगवा चुके हैं जबकि 54252 दूसरी डोज भी लगवा चुके हैं।

chat bot
आपका साथी