आशा वर्कर्स की मांगों पर नहीं दिया जा रहा ध्यान : कलावती

आशा वर्कर्स ने शनिवार को मांगों को लेकर नागरिक अस्पताल के समक्ष धरना प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 06:45 AM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 06:45 AM (IST)
आशा वर्कर्स की मांगों पर नहीं दिया जा रहा ध्यान : कलावती
आशा वर्कर्स की मांगों पर नहीं दिया जा रहा ध्यान : कलावती

जागरण संवाददाता, सिरसा

आशा वर्कर्स ने शनिवार को मांगों को लेकर नागरिक अस्पताल के समक्ष धरना जारी रखा। आशा वर्कर्स यूनियन की जिला प्रधान कलावती ने कहा कि सरकार उनकी बात सुनने को तैयार ही नहीं है। सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में 29 सितंबर को आशा वर्कर्स द्वारा सीएम के गृह जिले में पड़ाव डाला जाएगा। उन्होंने कहा कि सीएम के ओएसडी कृष्ण बेदी पिछले कुछ दिनों से आश वर्कर्स को आश्वस्त कर रहे थे कि वो जल्द सीएम से उनकी बात करवाएंगे, लेकिन ओएसडी ने भी अब अपना पल्ला झाड़ लिया है। - आशा वर्कर्स की ये हैं मांग

प्रधान कलावती ने कहा कि आशा वर्कर्स की मांग आठ एक्टिविटी का काटा गया 50 फीसद भी तुरंत वापस किया जाए। कोविड-19 में काम कर रही आशाओं को जोखिम भत्ते के तौर पर 4 हजार रुपये दिए जाएं। कोविड-19 के लिए दिए जा रहे 1000 रुपये प्रोत्साहन राशि का 50 फीसद दिया जाए। गंभीर रूप से बीमार एवं दुर्घटना की शिकार आशाओं को सरकार के पैनल अस्पतालों में इलाज की सुविधा दी जाए। आशाओं को सामुदायिक स्तरीय स्थाई कर्मचारी बनाया जाए। आशा वर्कर्स को हेल्थ वर्कर का दर्जा दिया जाए। इस अवसर पर नजीरा, पिकी, ममता, ऊषा, रोशनी, रेखा, गीता, प्रवीण, पायल, नजीरा, छिद्र व रणजीत मौजूद रही।

chat bot
आपका साथी