मामूली सी बरसात से इंडस्ट्रीयल एरिया की स्थिति हो जाती है दयनीय

शहर के पॉश एरिया बी ब्लाक के निकट स्थित इंडस्ट्रियल एरिया वर्षो

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Dec 2019 09:53 PM (IST) Updated:Sat, 14 Dec 2019 09:53 PM (IST)
मामूली सी बरसात से इंडस्ट्रीयल एरिया की स्थिति हो जाती है दयनीय
मामूली सी बरसात से इंडस्ट्रीयल एरिया की स्थिति हो जाती है दयनीय

जागरण संवाददाता, सिरसा : शहर के पॉश एरिया बी ब्लाक के निकट स्थित इंडस्ट्रियल एरिया वर्षों से दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है जरा सी बरसात होने पर ही क्षेत्र में जलभराव हो जाता है। लोगों का इस रास्ते से गुजरना भी मुश्किल हो जाता है। रात्रि के समय इस रास्ते पर रोशनी की व्यवस्था के लिए स्ट्रीट लाइट भी नहीं लगी है, जिस कारण लोग अक्सर हादसों का शिकार हो जाते है। इस मार्ग के आसपास वीआइपी कालोनियां है। कुछ दूरी पर ही अनाज मंडी है। इसी मार्ग से होकर सिरसा बाइपास पर जाया जा सकता है, इसके बावजूद यह मार्ग उपेक्षा का शिकार है। भूपेंद्रा गैस कंपनी के कार्यालय के निकट इंडस्ट्रियल एरिया की हालात पिछले कई सालों से ज्यों की त्यों है। इस रास्ते पर हर समय जलभराव की समस्या रहती है। गंदगी की भरमार रहती है। दो दिन पहले क्षेत्र में हुई बूंदाबांदी से ही इस क्षेत्र से गुजरना भी मुश्किल हो गया है। इस रास्ते पर हर समय ट्रकों, ट्रालों जैसे भारी वाहनों का आवागमन होता है। वर्षों से उपेक्षित है रास्ता

क्षेत्रवासी सोनू सेतिया ने बताया कि वर्षों से यह रास्ता उपेक्षित है। लोगों को जलभराव की समस्या हर समय झेलनी पड़ती है। यहां रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए रोजाना अनेक लोग आते है, उन्हें भी परेशानी झेलनी पड़ती है। इस रास्ते पैदल गुजरने वाले लोग भी परेशान होते है। यहां पर लोहे का एक खंभा लगा हुआ था, जिसे विद्युत निगम ने हटा दिया है। यहां स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था न होने के कारण रात के समय अंधेरा छाया रहता है।

chat bot
आपका साथी