मीटिग में व्यस्त थी नगर आयुक्त , ज्ञापन सौंपने पहुंचे कर्मचारियों ने घंटाभर इंतजार के बाद की नारेबाजी

लघु सचिवालय में शुक्रवार दोपहर को नगर पालिका व अग्निशमन कर्मचारि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 05:45 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 05:45 AM (IST)
मीटिग  में  व्यस्त थी नगर आयुक्त , ज्ञापन सौंपने पहुंचे कर्मचारियों ने घंटाभर इंतजार के बाद की नारेबाजी
मीटिग में व्यस्त थी नगर आयुक्त , ज्ञापन सौंपने पहुंचे कर्मचारियों ने घंटाभर इंतजार के बाद की नारेबाजी

जागरण संवाददाता, सिरसा : लघु सचिवालय में शुक्रवार दोपहर को नगर पालिका व अग्निशमन कर्मचारियों ने नगर आयुक्त संगीता तेतरवाल के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। कर्मचारी स्थानीय मांगों को लेकर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपने गए थे। कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल प्रधान मदन लाल खोथ, सुखदेव सिंह, मनोज अटवाल, राजेश खिचड़ आयुक्त कार्यालय के बाहर एक घंटे तक इंतजार करते थे। कर्मचारी नेताओं को न बुलाने पर उन्होंने लघु सचिवालय से नीचे आकर बाहर बैठे कर्मचारियों ने एकत्रित होकर आयुक्त के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और नारेबाजी शुरू कर दी। कर्मचारियों ने आयुक्त के अड़ियल रवैये की निदा की। इस मौके पर अरुण परोचा, नरेश चौहान, कृष्ण देवी व अन्य मौजूद रहे।

-------------

नायब तहसीलदार को बैरंग लौटाया, तहसीलदार ने समझाया तो तेज की नारेबाजी

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने कहा कि नगर आयुक्त ने ही उन्हें बुलाया था लेकिन उनकी मांगों को सुनना तो दूर ज्ञापन भी नहीं लिया। कर्मचारियों ने लघु सचिवालय के गेट के आगे बैठकर नारेबाजी की। बाद में कर्मचारियों को समझाने के लिए नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे परंतु कर्मचारियों ने उन्हें लौटा दिया। बाद में तहसीलदार श्रीनिवास भी वहां पहुंच गए। उन्होंने कर्मचारियों का पक्ष जाना। इसके बाद कर्मचारियों को कहा कि वे धरना प्रदर्शन करें लेकिन अधिकारी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग न करें। तहसीलदार द्वारा समझाने पर कर्मचारी और भड़क गए और नारेबाजी करने लगे। सफाई कर्मचारियों ने शाम तीन बजे उपस्थिति दर्ज करवाने वाले कर्मचारियों को भी वहीं आने को कह दिया। जिसके बाद कई कर्मचारी लघु सचिवालय पहुंच गए।

------------

नगर आयुक्त बोली कोर्ट केस चर्चा कर रही थी

सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान मदन खोथ ने कहा कि अब वे ज्ञापन तभी देंगे जब नगर आयुक्त खुद नीचे आकर कर्मचारियों से ज्ञापन लेंगी। करीब साढ़े तीन बजे नगर आयुक्त नीचे आई, जिसके बाद कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल उनके पास पहुंचा। नगर आयुक्त संगीता तेतरवाल ने उन्हें बताया कि वे कोर्ट केस के संबंध में चर्चा कर रही थी और उसमें टाइम लगना था। अगर समय होता तो वे जरूर कर्मचारियों को बुला लेती। वहीं इस दौरान कर्मचारी नेताओं ने उन्हें नए साल की बधाई दी और ज्ञापन सौंपा। नगर आयुक्त ने कहा कि जो समस्या उनके स्तर की हैं वे समाधान कर देंगी और जो ऊपर के लेवल की है, उन्हें अधिकारियों से अवगत करवा दिया जाएगा।

-------

ये हैं कर्मचारियों की मांगें :

कच्चे सफाई कर्मचारी व फायर कर्मचारी का समान काम समान वेतन लागू किया जाए। कच्चे सफाई कर्मचारियों को सरकार द्वारा भेजे गए पत्र के अनुसार भत्ते व वेतन दिए जाएं। पक्के कर्मचारियों की एलटीसी दी जाए। कच्चे कर्मचारियों के ईएसआई कार्ड बनवाएं जाएं। सरकार के पत्र अनुसार सैनिटाइज द्वारा जख्मी कर्मचारियों की सहायता राशि 20 हजार रुपये दी जाए। सफाई कर्मचारियों के बराबर कच्चे फायरमैन व चालक को वर्दी दी जाए। वरिष्ठता के आधार पर दरोगा को नियुक्ति दी जाए। दमकल केंद्र बिल्डिग का टेंडर करवा कर कार्य करवाया जाए। दमकल केंद्र की गाड़ी जो कुछ दिन पूर्व पलट गई थी, उसकी कुटेशन मांगकर कार्य करवाया जाए।

chat bot
आपका साथी