अटल पार्क बनने से बदली सूरत, कभी दूषित पानी में पनपने थे मच्छर

संवाद सहयोगी ऐलनाबाद ऐलनाबाद शहर के वार्ड 9 17 व सेक्टर की सूरत बदल गई है। राजकीय व

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 06:10 AM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 06:10 AM (IST)
अटल पार्क बनने से बदली सूरत, कभी दूषित पानी में पनपने थे मच्छर
अटल पार्क बनने से बदली सूरत, कभी दूषित पानी में पनपने थे मच्छर

संवाद सहयोगी, ऐलनाबाद: ऐलनाबाद शहर के वार्ड 9, 17 व सेक्टर की सूरत बदल गई है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के पीछे दशकों से दूषित पानी से मच्छर पैदा होते थे। जिससे आसपास के लोगों का जीवन नरक बना हुआ था। पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से बने अटल पार्क से सूरत बदल गई है। इसकी नींव हरियाणा बीज विकास निगम के पूर्व चेयरमैन पवन बैनीवाल, नगरपालिका अध्यक्ष रविन्द्र लढ़ा की उपस्थिति में मार्च 2019 को रखी गयी थी। अब अटल पार्क बिल्कुल तैयार है। इस पार्क पर करीब 4 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई है।

पार्क सैर सपाटा करने वालों को लुभाता है

अटल पार्क सैर सपाटा करने वालों को लुभाता है। यहां बैठने के लिए 6 शानदार शेड बने हुए है। योगा के लिए भी खूबसूरत चबूतरा बना हुआ है। इसमें पौधे व घास लगा तो दी है लेकिन थोड़े समय के बाद संपूर्ण रूप में खूबसूरती पर चार चांद लगाएगी। नगरपालिका अध्यक्ष रविन्द्र लढ़ा ने बताया कि अटल पार्क शहर के लिए शानदार तोहफा है। पार्क शहरवासियों को मनोरंजन के साथ अच्छी सेहत भी देगा। सभी शहरवासी साफ सफाई का ध्यान रखते हुए इसे अपना समझ कर उपयोग करें।

chat bot
आपका साथी