भारतीय किसान एकता की टीम ने किया सब्जी मंडी का दौरा, 27 को बंद में सहयोग की अपील की

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद को लेकर भारतीय किसान एकता की

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 09:22 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 09:22 PM (IST)
भारतीय किसान एकता की टीम ने किया सब्जी मंडी का दौरा, 27 को बंद में सहयोग की अपील की
भारतीय किसान एकता की टीम ने किया सब्जी मंडी का दौरा, 27 को बंद में सहयोग की अपील की

सिरसा (विज्ञप्ति) : संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद को लेकर भारतीय किसान एकता की टीम ने सब्जी मंडी में पहुंचकर 27 सितंबर को सब्जी मंडी बंद करने का आग्रह किया। सब्जी मंडी के आढ़तियों ने बंद में पूरा सहयोग करने का विश्वास दिलाया। टीम में भारतीय किसान एकता के प्रदेश महासचिव गुरप्रीत सिंह गिल, नवकीरत सिंह गिल भी मौजूद थे।

इस मौके पर भारतीय किसान एकता के प्रदेशाध्यक्ष लखविद्र सिंह ने कहा कि 27 सितंबर का भारत बंद पूर्ण रूप से सफल रहेगा। इसमें सभी को बढ़-चढ़कर कर हिस्सा लेना है। अगर हम 27 को व्यापार बंद नहीं करेंगे, तो मौजूदा सरकार हमारे व्यापार हमेशा के लिए बंद करवा देगी। देश को पूंजीपतियों के हवाले नहीं करना है। मोदी सरकार देश को बेचने में जुटी है, इसलिए इस सरकार को जवाब जन एकता से दें। सब्जी मंडी सिरसा के चेयरमैन गुरविद्र सिंह व प्रधान नरेंद्र सैनी ने कहा कि हम किसानों के साथ है। अगर कृषि क्षेत्र बचेगा, तभी मंडियां चलेगी। हम 27 सितंबर को पूर्ण रूप से सब्जी मंडी बंद रखेंगे।

chat bot
आपका साथी