महिलाओं को कम खर्च में पौष्टिक आहार की रेसिपी बनानी सिखाई
कीर्तिनगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पौष्टिक आहार रेसिपी की प्रतियोगिता कराई।
जागरण संवाददाता, सिरसा : कीर्तिनगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पौष्टिक आहार रेसिपी की प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता के तहत आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स द्वारा कम लागत में पौष्टिक आहार की रेसिपी तैयार की गई। सुपरवाइजर रचना ने कहा कम पैसे खर्च करके भी पौष्टिक आहार बच्चों को दे सकते हैं। अक्सर देखा गया है कि महिलाओं व बच्चों में आयरन की कमी होती है, जिसका सबसे बड़ा कारण है लोहे के बर्तनों में खाना नहीं बनाना। इसलिए हमें लोहे की कड़ाही में खाना बनाकर खाना चाहिए। आंगनबाड़ी वर्कर निर्मल ने माताओं को यह समझाया कि किन-किन पदार्थों में हमें पौष्टिक आहार तत्व मिलते हैं। कार्यक्रम में महिलाओं को पोषण की शपथ दिलाई गई। आंगनबाड़ी हैल्पर उर्मिला व कमलेश ने भी उपस्थित महिलाओं को पोषण के प्रति जागरूक किया।