घर की छत पर लगी सब्जी खा रहा है सुरेंद्र नागपाल का परिवार

बाजारों में बिकने वाली सब्जियों में रासायनिक खाद व कीटनाशक का

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 May 2021 05:42 AM (IST) Updated:Wed, 19 May 2021 05:42 AM (IST)
घर की छत पर लगी सब्जी खा रहा है सुरेंद्र नागपाल का परिवार
घर की छत पर लगी सब्जी खा रहा है सुरेंद्र नागपाल का परिवार

महेंद्र सिंह मेहरा, सिरसा : बाजारों में बिकने वाली सब्जियों में रासायनिक खाद व कीटनाशक का अधिक प्रयोग करते है। इससे यह हमारी सेहत को नुकसान ज्यादा पहुंचती है। यही सोच कर घर पर सब्जियां लगाने का फैसला लिया। इसके बाद कभी भी सब्जियां बाजार से खरीदने की जरूरत नहीं पड़ी। ये कहना है फ्रेंडस कॉलोनी निवासी सुरेंद्र नागपाल का। जिन्होंने घर पर ही सब्जियां लगाने का फैसला लिया। सुरेंद्र नागपाल पिछले पांच साल से घर की छत पर सब्जियां तैयार कर रहे हैं। यही नहीं किचन के वेस्ट मैटेरियल से खाद तैयार करके सब्जियां में डालते है।

---

सब्जियों के लिए वेस्ट वस्तु आ रही है काम

सब्जियों को तैयार करने के लिए घर की छत पर वेस्ट ड्रम व मिट्टे के टूटे मटके का प्रयोग कर रहे है। छत पर बेल वाली सब्जियों के लिए तार लगाई हुई है। घर की किचन से सब्जी व फलों के जो वेस्ट होते है। उनको ड्रम में डाल देते हैं। इसके बाद इसमें गाय का गोबर डालकर खाद तैयार करते है। इसी के साथ सब्जियों में डालने के लिए नीम के पत्ते, धतूर व आक से स्प्रे तैयार करते है। इसके बाद इनका छिड़काव करते हैं।

---

अनेक किस्म की लगाई है सब्जियां

घर की तीसरी मंजिल पर सुरेंद्र नागपाल ने घर पर सीजन के हिसाब से सब्जियां तैयार करते है। इस सीजन में छत पर टमाटर, घीया, ककड़ी, हरी मिर्च, बैंगन, भिड़ी, तोरी, शिमला मिर्च व अन्य सब्जी तैयार करते हैं। सुरेंद्र नागपाल ने बताया कि पांच साल पहले घर की छत पर सब्जी लगाने का आइडिया मन में आया। क्योंकि बाजार में बिकने वाली सब्जियों में रासायनिक खाद व कीटनाशकों का ज्यादा प्रयोग किया जाता है। रोजाना किचन से निकलने वाला वेस्ट हम इकट्ठा करते हैं और उसको खाद बनाकर सब्जियों में डालते हैं। इतनी सब्जी होती है कि आसपास के लोग भी ले जाते है।

chat bot
आपका साथी