विद्यार्थियों को दी प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की जानकारी

गांव कागदाना के राजकीय वरिष्ठ विद्यालय में हिदुस्तान स्काउट एंड गाइड ग्रुप के तत्वावधान में स्काउट कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें आपदाओं से निपटने के लिए बच्चों को जानकारी दी गई। स्काउट के सचिव राममूर्ति सिहाग ने बताया कि इस अवसर पर स्कूल में पौधारोपण कर उनकी देखभाल की जिम्मेदारी बच्चों को सौंपी गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Dec 2019 06:26 PM (IST) Updated:Sat, 21 Dec 2019 06:13 AM (IST)
विद्यार्थियों को दी प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की जानकारी
विद्यार्थियों को दी प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की जानकारी

संवाद सहयोगी, नाथूसरी चौपटा : गांव कागदाना के राजकीय वरिष्ठ विद्यालय में हिदुस्तान स्काउट एंड गाइड ग्रुप के तत्वावधान में स्काउट कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें आपदाओं से निपटने के लिए बच्चों को जानकारी दी गई। स्काउट के सचिव राममूर्ति सिहाग ने बताया कि इस अवसर पर स्कूल में पौधारोपण कर उनकी देखभाल की जिम्मेदारी बच्चों को सौंपी गई। इसी के साथ ही जिला कोषाध्यक्ष अमित मनहर व जिला प्रशिक्षक राकेश गोरछिया ने ग्रुप द्वारा  बच्चो को प्रतिज्ञा, नियम व खेलों के बारे में विस्तार से बताया गया। इन्होंने बच्चों को नर सेवा नारायण सेवा व प्राकृतिक आपदाओं से बचने के लिए प्रेरित किया। बच्चों को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य विद्याधर बैनीवाल ने भी बच्चों को प्रार्थना, झंडा गीत एवं प्राथमिक चिकित्सा व खेल के बारे में बताया।

chat bot
आपका साथी