अंग्रेजी माध्यम की पुस्तकें पढ़ने से विद्यार्थियों ने किया इन्कार

जागरण संवाददाता सिरसा हमें तो हिदी ही ज्यादा समझ आ रही है। अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई हमा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 05:30 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 05:30 AM (IST)
अंग्रेजी माध्यम की पुस्तकें पढ़ने से विद्यार्थियों ने किया इन्कार
अंग्रेजी माध्यम की पुस्तकें पढ़ने से विद्यार्थियों ने किया इन्कार

जागरण संवाददाता, सिरसा: हमें तो हिदी ही ज्यादा समझ आ रही है। अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई हमारी समझ में नहीं आ रही है। ये कहते हुए राजकीय प्राथमिक स्कूल बड़ागुढ़ा के विद्यार्थियों ने अंग्रेजी माध्यम की पुस्तकें पढ़ने से इन्कार कर दिया है। इस पर शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों को हिदी माध्यम की पुस्तकें उपलब्ध करवाई गई हैं। समग्र शिक्षा अभियान की ओर से स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए अंग्रेजी व हिदी माध्यम से पाठ्यक्रम पुस्तकें उपलब्ध करवाई गई हैं।

स्कूल में स्टाक जांचने पर हुआ खुलासा

समग्र शिक्षा अभियान के तहत राज्य मुख्यालय द्वारा गठित कमेटी के सदस्यों द्वारा स्कूलों में विद्यार्थियों को पुस्तक वितरण व रजिस्टर व स्टॉक का मिलान किया जा रहा है। गठित टीम में लेखा अधिकारी रविद्र कुमार, एपीसी शशि सचदेवा व डा. अमित देवगुण ने राजकीय प्राथमिक स्कूल बड़ागुढ़ा में स्टॉक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल में अंग्रेजी माध्यम की पुस्तकें पड़ी हुईं थी। इस पर स्कूल के इंचार्ज ने बताया कि विद्यार्थियों ने अंग्रेजी माध्यम की पुस्तकें पढ़ने से इन्कार कर दिया। इस पर स्कूल में पुस्तकें बची हुई है।

स्टाक रजिस्टर में सही नहीं मिलान

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को पुस्तकें वितरित कर दी गई हैं। स्टॉक रजिस्टर व पुस्तक वितरण में मिलान सही नहीं हो रहा है। कई स्कूलों के रजिस्टर में हस्ताक्षर नहीं हैं। जिले के 10 स्कूलों में स्टॉक रजिस्टर में खामियां मिली। जिस पर उन्हें एक सप्ताह में दूर करने के लिए कहा गया। इसी के साथ टीम ने ऐलनाबाद, ओढां में निरीक्षण किया। यहां भी पुस्तकों का वितरण व स्टॉक रजिस्टर का मिलान सही नहीं मिला। टीम को डबवाली व रानियां व बड़ागुढृा में रजिस्टर सही प्रकार से मिले।

----

सरकारी स्कूलों में गठित कमेटी द्वारा स्टॉक रजिस्टर व पुस्तक वितरण को लेकर निरीक्षण किया गया। राजकीय प्राथमिक स्कूल बड़ागुढ़ा के कई विद्यार्थियों ने अंग्रेजी माध्यम की पुस्तकें लेने से इन्कार कर दिया था। इस पर पुस्तकों का स्टॉक मिला। इसी के साथ दूसरे स्कूलों में भी निरीक्षण किया गया। स्कूलों में स्टॉक रजिस्टर में खामियां मिली हैं। जिस पर स्कूलों के इंचार्जों को एक सप्ताह में सही तरीके से रजिस्टर मेनटेन करने के निर्देश दिए हैं।

शशि सचदेवा, सहायक परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा अभियान, सिरसा

chat bot
आपका साथी