कोविड 19 को लेकर छात्रों ने किया सर्वे

जागरण संवाददाता सिरसा नेहरू सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने 28वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 05:35 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 05:35 AM (IST)
कोविड 19 को लेकर छात्रों ने किया सर्वे
कोविड 19 को लेकर छात्रों ने किया सर्वे

जागरण संवाददाता, सिरसा: नेहरू सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने 28वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की होने वाली प्रतियोगिता के लिए छात्रों ने कोविड-19 के प्रति जागरूकता विषय का चयन किया। स्कूल के छात्रों ने वार्ड नंबर 1 व रेलवे कालोनी में जाकर सर्वे किया। जिसमें कोविड-19 से संबंधित जानकारी हासिल की। जिसमें मास्क पहनने, सैनिटाइजर को बाजार से खरीदते हैं या घर पर बनाते हैं, आपके फोन में आरोग्य सेतु एप है या नहीं। इसी के साथ छात्र साहिल व पारस ने खुद मास्क और सैनिटाइजर बनाकर लोगों में बांटे। नेहरू सीनियर सेकेंडरी स्कूल के निर्देशक हरि प्रकाश शर्मा ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस बच्चों में समाज सेवा का रचनात्मक मंच है। इसमें विद्यार्थी समाज की समस्याओं को पहचान कर उनका वैज्ञानिक समाधान करते हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य जीवन सिगला ने कहा कि समाज में रहकर लोगों की सेवा करना अत्यंत ही पुण्य का काम है। इससे आध्यात्मिक सुख की अनुभूति होती है।

chat bot
आपका साथी