अगले सत्र से होंगे छात्र संघ के चुनाव : दिग्विजय

इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि छात्र संघ क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Nov 2019 11:48 PM (IST) Updated:Mon, 25 Nov 2019 11:48 PM (IST)
अगले सत्र से होंगे छात्र संघ के चुनाव : दिग्विजय
अगले सत्र से होंगे छात्र संघ के चुनाव : दिग्विजय

जागरण संवाददाता, सिरसा।

इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि छात्र संघ के चुनाव को लेकर हमेशा इनसो ने लड़ाई लड़ी है। उन्होंने छात्र संघ के चुनाव को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर से मुलाकात की है। छात्र संघ के चुनाव अगले शिक्षा सत्र में करवाने का फैसला लिया गया है। दिग्विजय सिंह चौटाला सोमवार को आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का छात्र संघ के चुनाव को लेकर प्रदेश सरकार का रवैया सकारात्मक है। अगले सत्र से चुनाव करवाए जायंगे।

--

उपमुख्यमंत्री का 8 दिसंबर को चौटाला में होगा भव्य स्वागत

दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि दुष्यंत चौटाला का प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बनने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा। जिसको लेकर चौटाला गांव में 8 दिसंबर को जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। क्योंकि चौटाला हमारा पैतृक गांव भी है। दुष्यंत चौटाला कर्मयोगी है। उन्होंने सांसद रहते हुए लोगों की समस्या उठाई। अब सरकार में होते हुए जनता की भलाई के कार्य करने में जुटे हुए है।

--

जेल जाएंगे हुड्डा

दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का जेल जाना तय है। यह कोर्ट को तय करना है लेकिन जाना जरूर है। भ्रष्टाचार में कांग्रेस के दिग्ग्ज डूबे रहे है। उन्होंने कहा कि संगठन विस्तार की ओर गौर किया जायेगा। जनसमस्याओं से निपटना हमारी प्राथमिकता होगी। हमारी सोच सरकार जनता के द्वार पर जाये। अभी जजपा ने 10 सीट जीतकर सरकार का हिस्सा है। वो भी समय आएगा। जब हरियाणा में जजपा की अपने दम पर सरकार बनेगी।

chat bot
आपका साथी