हटाए गए ठेकारत स्वास्थ्य कर्मचारियों का धरना जारी

स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन के कर्मचारियों का लघु सचिवालय में धर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Jul 2020 07:54 AM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 07:54 AM (IST)
हटाए गए ठेकारत स्वास्थ्य कर्मचारियों का धरना जारी
हटाए गए ठेकारत स्वास्थ्य कर्मचारियों का धरना जारी

जागरण संवाददाता, सिरसा : स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन के कर्मचारियों का लघु सचिवालय में धरना 12वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता यूनियन नेता सुनील गोदारा ने की। सोमवार को श्रीधर शर्मा क्रमिक अनशन पर रहे।

सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान मदनलाल खोथ व सुनील गोदारा ने कहा कि ठेकारत स्वास्थ्य कर्मचारी पिछले 12 दिनों से लघु सचिवालय में धरना दे रहे हैं। गोदारा ने कहा कि सरकार व प्रशासन के लिए कर्मचारियों की ज्वाइनिग कोई बड़ा मुद्दा नहीं है। अधिकारियों की शह पर ही ठेकेदार ने कर्मचारियों को नौकरी से बाहर कर दिया। सबूत देने के बाद भी ठेकेदार के खिलाफ न तो प्रशासन और न ही सरकार ने कोई कार्रवाई की। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्वयं बयान दिया था कि कोविड-19 के दौरान किसी भी कर्मचारी चाहे कच्चा हो या पक्का नौकरी से नहीं हटाया जाएगा लेकिन ठेकेदार ने बिना किसी कारण कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया। प्रशासन व सरकार को चेताते हुए कर्मचारी नेताओं ने कहा कि जल्द कर्मचारियों को नौकरी पर नहीं रखा गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस मौके पर गुरतेज, जुगनू रानियां, अंकुर मित्तल, राजेश मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी