हड़ताल का सामान्य सेवाओं पर नहीं दिखा असर, कार्यालयों में जारी रहे कार्य

कर्मचारियों द्वारा की गई राष्ट्रव्यापी हड़ताल का सामान्य सेवाओं पर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 11:54 AM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 11:54 AM (IST)
हड़ताल का सामान्य सेवाओं पर नहीं दिखा असर, कार्यालयों में जारी रहे कार्य
हड़ताल का सामान्य सेवाओं पर नहीं दिखा असर, कार्यालयों में जारी रहे कार्य

जागरण संवाददाता, सिरसा : कर्मचारियों द्वारा की गई राष्ट्रव्यापी हड़ताल का सामान्य सेवाओं पर विशेष असर देखने को नहीं मिला। बिजली निगम, पब्लिक हेल्थ, रोडवेज, नगर परिषद और स्वास्थ्य विभाग में सामान्य दिनों की तरह कार्य चलता रहा। लेकिन कर्मचारियों द्वारा किए गए प्रदर्शन में ओवरब्रिज पर आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर रोडवेज, बिजली, जन स्वास्थ्य विभाग, नगर परिषद, नगर पालिका, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर, मिड डे मिल वर्कर और अन्य विभागों के कर्मचारी में शामिल हुए। कर्मचारी सुबह ही शहर के टाउन पार्क में एकत्र हो गए और यहां से प्रदर्शन करते हुए बस स्टैंड के समक्ष पहुंच प्रदर्शन समाप्त कर दिया। प्रदर्शन में सर्व कर्मचारी संघ प्रधान मदनलाल खोथ, सचिव राजेश भाकर, सीटू जिला सचिव राजेश ढुकड़ा व अध्यापक संघ के देवेंद्र सिंह ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता उनका आंदोलन जारी रहेगा। सरकार की नीतियों के कारण आम जन और कर्मचारियों को परेशान हो रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रव्यापी हड़ताल में कर्मचारियों ने एक नए आंदोलन की शुरूआत की है।

------- प्रदर्शन में उड़ी नियमों की धज्जियां

राष्ट्रव्यापी हड़ताल में 20 विभागों के कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारी टाउन पार्क में एकत्र हुए। यहां पर कर्मचारी शारीरिक दूरी और बिना मास्क लगाए हुए नजर आए। कर्मचारी कोविड के नियमों को भूलते दिखे। -------- प्रदर्शन के दौरान आधा घंटा लगा जाम

कर्मचारी टाउन पार्क से प्रदर्शन करते हुए शहर के ओवरब्रिज से होते हुए बस स्टैंड के समक्ष पहुंचे। कर्मचारियों के प्रदर्शन के दौरान यहां ओवरब्रिज आधा घंटा जाम रहा। जिसके कारण वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जबकि पुलिस भी व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास करते रहे। लेकिन स्थिति सामान्य नहीं हो पाई। -------

2100 से अधिक कच्चे और पक्के कर्मचारियों रहे हड़ताल पर बिजली निगम, सिचाई विभाग, रोडवेज, शिक्षा विभाग, नगर पालिका, आशा वर्कर, आंगनवाड़ी वर्कर, स्थास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, मार्केट कमेटी और अन्य विभागों के 2100 के करीब कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने का दावा किया गया है।

chat bot
आपका साथी