धुंध से वाहनों की रफ्तार हुई धीमी

ठंड का असर लगातार बढ़ रही है। धुंध के कारण सुबह के समय ²श्

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 07:08 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 07:08 AM (IST)
धुंध से वाहनों की रफ्तार हुई धीमी
धुंध से वाहनों की रफ्तार हुई धीमी

जागरण संवाददाता, सिरसा : ठंड का असर लगातार बढ़ रही है। धुंध के कारण सुबह के समय ²श्यता भी कम हो गई है। शुक्रवार को ²श्यता 20 मीटर रही। इससे सड़कों पर वाहन धीमी गति से चलते हुए नजर आए। ग्रामीणों क्षेत्रों में पाला जमने लगा है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव सेकते हुए नजर आए। हालांकि ठंड व धुंध के कारण फसलों को काफी फायदा मिल रहा है। ठंड व धुंध से पौधों का फुटाव व बढ़वार तेजी से हो रही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री रहा। जबकि वीरवार को अधिकतम तापमान 17.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री रहा।

----सर्दी के मौसम में शुगर के मरीज रखे विशेष ध्यान

सदी के मौसम में शुगर पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है। ऐसा नहीं करने पर स्वास्थ्य को कभी भी खतरे में डाल सकते हैं। ठंड के मौसम में शारीरिक गतिविधियां काफी कम हो जाती हैं, जबकि खान पान बढ़ने के साथ लंबी राते होती है। ऐसे में शुगर बढ़ने की आशंका काफी बढ़ जाती है। डा. आरके मेहता ने बताया कि शुगर के मरीज सर्दी के इस मौसम में विशेष ध्यान रखें।

ठंड से बचने के लिए घर के अंदर भी गर्म कपड़े पहनें। गर्म कपड़ों से पूरा शरीर ढकने के बाद ही घर से बारह निकलना चाहिए। क्योंकि ठंड के पैरों की अंगुलियां सिकुड़ जाती है। आजकल बाहर व्यायाम करना खतरे से खाली नहीं है। ऐसे में घर में ही व्यायाम शुरू कर देना चाहिए। घर में व्यायाम करने से ठंड से बच सकते हैं।

chat bot
आपका साथी