खेत में आग लगने से छह किले धान जला, लाखों का नुकसान

पराली जलाने के लिए लगाई आग हवा के कारण पड़ोस के खेत में फैलन

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 09:46 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 09:46 PM (IST)
खेत में आग लगने से छह किले धान जला, लाखों का नुकसान
खेत में आग लगने से छह किले धान जला, लाखों का नुकसान

जागरण संवाददाता सिरसा:

पराली जलाने के लिए लगाई आग हवा के कारण पड़ोस के खेत में फैलने से साढ़े छह किले में खड़ा धान जल गया। दमकल गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना गांव नानकपुर की है।

गांव नानकपुर में एक किसान द्वारा खेत में पराली जलाने के लिए लगाई आग तेज हवा के कारण दूसरे खेत तक जा पहुंची। इससे किसान का खेत में खड़ा धान जलकर राख हो गया। किसानों ने आग को काबू करने लिए काफी प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। गांव के लोगों ने दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी। वहीं मौके पर रानियां और सिरसा से दो दमकल की गाड़ी पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। किसान प्रेम प्रकाश, सतनाम चंद, राज कुमार ने बताया कि आग के कारण उनका छह किले धान जल गया है। किसानों ने आरोप लगाया कि पड़ोस के खेत के किसान ने पराली में आग लगाई थी जिसके कारण उनके खेत में आग लगी है। किसानों ने बताया कि वह मुआवजे की मांग के लिए डीसी को लिखित में शिकायत दे चुके हैं। आग के कारण उनका लाखों का नुकसान हो चुका है।

::::शाम के समय नानकपुर गांव से आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। किसानों का छह किले धान जला है।

फायरमैन, सुखदेव ¨सह

chat bot
आपका साथी