जल बचत का संदेश दे रही हैं सिरसा की कांता बाना

ढूढियांवाली की महिला कांता बाना ने जल बचत को दिनचर्या बना लिया है। घर के कार्य करने के बाद गांव-गांव में जाकर जल संरक्षण के लिए जागरूक करने का कार्य रही हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 08:18 AM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 08:18 AM (IST)
जल बचत का संदेश दे रही हैं सिरसा की कांता बाना
जल बचत का संदेश दे रही हैं सिरसा की कांता बाना

जागरण संवाददाता, सिरसा: गांव ढूढियांवाली की महिला कांता बाना ने जल बचत को दिनचर्या बना लिया है। घर के कार्य करने के बाद गांव-गांव में जाकर जल संरक्षण के लिए जागरूक करने का कार्य रही हैं। इससे गांवों की महिला जहां जागरूक हो रही हैं। इसी के साथ व्यर्थ बहते पानी को रोकने में भी मददगार बन रही है।

स्नातक स्तर तक पढ़ाई कर चुकी महिला कांता बाना ने अपने गांव से जल संरक्षण का संदेश देने के लिए शुरुआत की। गांवों में घर घर जाकर व्यर्थ पानी न बहे, इसके लिए जिन घरों में टोंटी नहीं थी, उनमें टोंटी लगाने का कार्य किया। इसके बाद जल संरक्षण के लिए कार्य करने वाली प्रतिभा वुमैन संस्था से जुड़ गई। गांव से शुरुआत करने के बाद समीप के 16 गांवों में संदेश देने कार्य किया गया।

वर्जन

पानी की बचत करना आज बहुत जरूरी हो गया है। भूमिगत पानी का जलस्तर भी नीचे जा रहा है। यही सोच कर जल संरक्षण के लिए कार्य करने का फैसला लिया। इसमें जन सहयोग मिल रहा है। इससे मुझे बहुत खुशी मिल रही है। सभी लोग मिलकर जल संरक्षण के लिए कार्य करें। जिससे आने वाली पीढ़ी को पानी के लिए भटकना न पड़े।

कांता बाना

अटल सेना के रूपेश जोगी संरक्षक नियुक्त

ऐलनाबाद : भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भंवर लाल की अध्यक्षता में शनिवार को बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से रूपेश जोशी को ऐलनाबाद तहसील का संरक्षक नियुक्त किया गया। वहीं बैठक में विकास कुमार को शहरी उपाध्यक्ष चुना गया। दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को इकाई ऐलनाबाद की तरफ से माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द टांटिया, कपिल रॉय, अनिल सोनी, प्रशांत मेहता व गजानंद स्वामी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी