मतदान में प्रदेश में शीर्ष पर रहा सिरसा, 75.97 फीसद मतदान

सिरसा लोकसभा क्षेत्र में कुल 17 लाख 99949 उम्मीदवारों में से 13 ला

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 May 2019 11:31 PM (IST) Updated:Tue, 14 May 2019 06:32 AM (IST)
मतदान में प्रदेश में शीर्ष पर रहा सिरसा, 75.97 फीसद मतदान
मतदान में प्रदेश में शीर्ष पर रहा सिरसा, 75.97 फीसद मतदान

जागरण संवाददाता, सिरसा :

सिरसा लोकसभा क्षेत्र में कुल 17 लाख 99949 उम्मीदवारों में से 13 लाख 67,362 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। जोकि कुल का 75.97 फीसद मतदान हुआ है, यह प्रदेश भर में सर्वाधिक है। लोकसभा क्षेत्र में पुरुष मतदान फीसद 76.47 फीसद रहा, वहीं महिला मतदान 75.39 फीसद रहा है। पूरे लोकसभा क्षेत्र में ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 79.47 प्रतिशत मतदान हुआ है। सिरसा लोकसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी उपायुक्त प्रभजोत सिंह ने प्रदेश में हुए सर्वाधिक मतदान के लिए क्षेत्रवासियों को बधाई दी।

----------

लोकसभा में ऐलनाबाद हलका में हुआ सर्वाधिक मतदान

सिरसा लोकसभा क्षेत्र में सर्वाधिक मतदान ऐलनाबाद हलके में 79.47 फीसद रहा। वहीं कालांवाली विस में 78.90 फीसद, रानियां हलके में 78.96 फीसद रहा। डबवाली विस में 76.18 फीसद रहा। सिरसा विस में 69.67 फीसद, ऐलनाबाद विस में 79.97 फीसद मतदान हुआ। नरवाना विस में 71.91 फीसद, टोहाना विस में 77.09 फीसद, फतेहाबाद विस में 75.43 फीसद तथा रतिया विस में 77.33 फीसद मतदान हुआ है।

-----------

पिछले चुनाव के मुकाबले 1.07 फीसद कम रहा मतदान

2014 में सिरसा लोकसभा क्षेत्र में हुए मतदान में मतदान फीसद 77.04 रहा, जबकि इस बार मतदान फीसद 75.97 रहा। पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार 1.07 फीसद मतदान कम रहा। जिला प्रशासन द्वारा मतदान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए गए थे, इसके बावजूद लोकसभा क्षेत्र में मतदान घटा है।

--------------

सबसे कम कुत्ताबढ़ में तो सबसे अधिक डबवाली के माखा में हुआ मतदान

सिरसा जिला के मतदान की बात करें तो घग्घर नदी के पुल की मांग को लेकर दोपहर तक बहिष्कार पर अड़े रहे ऐलनाबाद हलके के गांव कुत्ताबढ़ में सबसे कम मतदान हुआ है। यहां तीन मतदान केंद्र थे। बूथ न. 28 में 15.97 फीसद मतदान हुआ, यहां 1031 मतदाता है। बूथ न. 29 में 18.76 फीसद मतदान रहा, यहां 1034 मतदाता है। इसी गांव के बूथ नंबर 27 में 23.74 फीसद मतदान हुआ, यहां 1071 मतदाता है। जिले में सर्वाधिक मतदान डबवाली हलके के माखा के बूथ न. 105 में 94.01 फीसद हुआ है। यहां 384 मतदाताओं में से 361 ने वोट डाले हैं।

---------

यहां हुआ कम मतदान

बूथ नं. मतदान केंद्र फीसद वोट पोल कुल मतदाता

9 शहरी सिरसा 51.02 475 931

33 शहरी सिरसा 56.11 762 1346

24 शहर सिरसा 56.83 653 1149

26 शहर सिरसा 56.97 674 1183

35 शहर सिरसा 53.49 659 1230

34 शहर सिरसा 57.78 568 983

-----------------

कालांवाली में कम मतदान वाले केंद्र

36 कस्बा कालांवाली 66.14 627 948

177 वैदवाला 66.55 595 894

25 कस्बा कालांवाली 67.67 806 1191

------------

डबवाली में कम मतदान वाले केंद्र

35 कस्बा डबवाली 55.82 780 1397

21 कस्बा डबवाली 60.07 501 834

05 कस्बा डबवाली 60.83 750 1233

-----------

रानियां में कम मतदान वाले केंद्र

181 धर्मपुर थेहड़ी 57.37 584 1018

164 जीवननगर 64.75 586 905

131 संतनगर 65.93 658 998

-------

यहां हुआ अधिक मतदान

कालांवाली :

51 गदराना 92.23 582 631

97 मलड़ी 89.81 705 785

100 लहंगेवाला 89.13 812 911

-------

डबवाली

183 कालुआना 85.25 156 183

162 गोरीवाला 88.01 323 367

115 टप्पी 88149 761 860

97 दीवानखेड़ा 85.28 701 822

77 सकताखेड़ा 85.71 732 854

70 अलीकां 85.79 767 894

51 तिगड़ी 85.70 743 867

105 माखा 94.01 361 384

-------

सिरसा

187 मोडियाखेड़ा 86.88 861 991

186 शहीदांवाली 86.86 833 959

180 अलीमोहम्मद 84.08 729 867

200 नहराना 84.03 868 1033

-------

ऐलनाबाद

19 ढाणी नायकों वाली 89.89 435

164 रायपुर 88.84 1039

47 बरूवाली द्वितीय 88.31 597 676

102 बरासरी 87.37 1037

20 मौजूखेड़ा 87.60 445 508

-------

रानियां

39 नेजाड़ेला खुर्द 89.50 571 638

102 ढाणी शेरां 87.42 556 636

38 नेजाड़ेला खुर्द 87.96 577 656

47 शेखुपुरिया 88.18 649 736

------------

- वर्ष अनुसार वोटिग फीसद

1967 71.94

1971 57.82

1977 69.97

1980 61.06

1984 65.71

1989 63.60

1991 69.65

1996 79.01

1998 69.17

1999 58.26

2004 68.99

2009 74.76

2014 77.04

2019 75.97

------------

विधानसभा अनुसार वोटों का विवरण

विस कुल मत पोल मत

नरवाना 205656 147884

टोहाना 216590 166971

फतेहाबाद 236908 178705

रतिया 211450 163504

कालांवाली 174679 137811

डबवाली 195833 149195

रानियां 177556 140204

सिरसा 203132 141512

ऐलनाबाद 178155 141576

कुल 17,99949 13,67362

------------

मतदान फीसद

हलका पुरूष महिला कुल मतदान फीसद

नरवाना 79363 71.42 फीसद 68551 72.48 फीसद 71.91 फीसद

टोहाना 88501 77.36 फीसद 78470 76.79 फीसद 77.09 फीसद

फतेहाबाद 95578 76 फीसद 83127 74.78 फीसद 75.43 फीसद

रतिया 86500 78.04 फीसद 77004 76.53 फीसद 77.33 फीसद

कालांवाली 73737 79.36 फीसद 64072 78.38 फीसद 78.90 फीसद

डबवाली 80578 77.16 फीसद 68615 75.07 फीसद 76.18 फीसद

रानियां 74937 79.56 फीसद 65267 78.29 फीसद 78.96 फीसद

सिरसा 75586 70.61 फीसद 65926 68.61 फीसद 69.67 फीसद

ऐलनाबाद 76079 80.06 फीसद 65497 78.79 फीसद 79.47 फीसद

कुल 730859 76.47 फीसद 636499 75.39 फीसद 75.97 फीसद

chat bot
आपका साथी