सर छोटू राम ने लड़ी थी किसानों की लड़ाई: लखविद्र सिंह

भारतीय किसान एकता द्वारा आज अनाज मंडी स्थित गांधी पार्क में दीनबंधु स

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 06:04 PM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 06:04 PM (IST)
सर छोटू राम ने लड़ी थी किसानों की लड़ाई: लखविद्र सिंह
सर छोटू राम ने लड़ी थी किसानों की लड़ाई: लखविद्र सिंह

जागरण संवाददाता, सिरसा : भारतीय किसान एकता द्वारा आज अनाज मंडी स्थित गांधी पार्क में दीनबंधु सर छोटूराम जयंती मनाई गई। इस उपलक्ष्य में एक जनसभा भी की गई जिसमें विभिन्न वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखें। जनसभा में सर छोटूराम के जीवनकाल व उनके द्वारा किसानों, मजदूरों व आमजन के लिए संघर्ष का व्याख्यान भी किया गया। दि आढ़तियान एसोसिएशन सिरसा के प्रधान हरदीप सरकारिया, अनाज मंडी अकाउटेंट एसोसिएशन के प्रधान प्रेम शर्मा, मंडी मजदूर यूनियन के प्रधान महावीर सिंह पहलवान ने अपने विचार रखें। पिछले डेढ़ साल से चल रहे किसान आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाली लंगर कमेटियां, टोल प्लाजा व संस्थाओं को दीनबंधु सर छोटूराम सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम में भावदीन टोल पर लंगर की सेवाएं दे रहे डिग रोड निवासी 61 वर्षीय किसान सुखदेव सिंह की हृदय गति रुकने से मौत हो गई, एक मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। भारतीय किसान एकता के प्रदेशाध्यक्ष लखविद्र सिंह ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर हम छोटू राम जयंती मना रहे हैं। पिछले लंबे समय से कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन में सहयोग करने वालों को सम्मानित किया जा रहा है। छोटू राम ने किसानों के लिए लडा़ई लड़ी थी और हक दिलाए थे। किसानों के कर्जे माफ करवाए थे और जब्त जमीनें छुड़वाई थी। इस मौके पर संयुक्त किसान मोर्चा ऐलनाबाद, सब्जी मंडी एसोसिएशन सिरसा, खुईयांमलकाना व भावदीन टोल प्लाजा, सर्व कर्मचारी संघ, छात्र संगठन, संयुक्त मोर्चा रानियां, लंगर कमेटी पंजुआना, ओढा, खैरेकां, साहुवाला से काफी संख्या में किसान व अन्य गणमान्य लोग शरीक हुए, जिन्हें सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी