सीवरेज कर्मचारियों ने विभाग की महिला जेई के खिलाफ की नारेबाजी

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की कनिष्ठ अभियंता के खिलाफ वीरवार सुब

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 06:43 AM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 06:43 AM (IST)
सीवरेज कर्मचारियों ने विभाग की महिला जेई के खिलाफ की नारेबाजी
सीवरेज कर्मचारियों ने विभाग की महिला जेई के खिलाफ की नारेबाजी

जागरण संवाददाता, सिरसा : जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की कनिष्ठ अभियंता के खिलाफ वीरवार सुबह सीवरेज कर्मचारियों ने एकत्रित होकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का कहना था कि जन स्वास्थ्य विभाग की कनिष्ठ अभियंता दिव्या मिढ़ा ने उनके साथ दु‌र्व्यवहार किया। कर्मचारियों का आरोप है कि जेई के पति ने भी उनके साथ अभद्रता की। इस मामले को लेकर कर्मचारियों ने विभाग के एसडीओ संदीप कुमार को ज्ञापन सौंपा। एसडीओ ने इस मामले में जेई को स्पष्टीकरण देने के लिए चार दिन का समय दिया है। उधर सीवरेज कर्मचारियों का कहना है कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे आंदोलन तेज कर देंगे।

भादरा तालाब पार्क के निकट एकत्रित हुए सीवरेज कर्मचारियों बाबू लाल, विजय कुमार, संदीप, रवि ने बताया कि वे सुबह 10 बजे कंगनपुर डिस्पोजल पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान विभाग की कनिष्ठ अभियंता दिव्या मिढ़ा व उसका पति वहां आए और उनके साथ गाली गलौच करने लगे। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि जेई ने उन्हें नौकरी से हटाने की धमकी दी। कर्मचारियों ने कहा कि दिव्या मिढ़ा उनकी अधिकारी है वह हमें कह सकती है लेकिन उसके पति द्वारा बदतमीजी करना गलत है। कर्मचारियों ने कनिष्ठ अभियंता दिव्या मिढ़ा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने व उसके पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। कर्मचारियों ने कहा कि अगर उनके खिलाफ कार्रवाई न हुई तो वे कर्मचारियों यूनियनों के साथ मिलकर हड़ताल करने को मजबूर होंगे।

chat bot
आपका साथी