भारत को जानो प्रतियोगिता में सेठ रामजीदास डीएवी पब्लिक स्कूल का रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन

शहर के सेठ रामजीदास डीएवी पब्लिक स्कूल में भारत विकास परिषद द्वार

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 05:41 PM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 05:41 PM (IST)
भारत को जानो प्रतियोगिता में सेठ रामजीदास डीएवी पब्लिक स्कूल का रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन
भारत को जानो प्रतियोगिता में सेठ रामजीदास डीएवी पब्लिक स्कूल का रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, रानियां : शहर के सेठ रामजीदास डीएवी पब्लिक स्कूल में भारत विकास परिषद द्वारा भारत को जानो ब्लाक स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के प्रधानाचार्य राजवीर सिंह कंग व भारत विकास परिषद के अध्यक्ष प्रदीप गाबा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में ब्लाक के विभिन्न स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। प्रश्नों के उत्तर दिए प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में सेठ रामजी दास डीएवी पब्लिक स्कूल रानियां से कक्षा 11वीं की छात्रा मनीषा व कक्षा 9वीं की छात्रा अंशदीप कौर ने प्रथम व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खारियां के छात्र सुरजीत व छात्रा अनीता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल खारियां से कक्षा आठवीं के छात्र आदित्य व छठी कक्षा के छात्र पारस ने प्रथम एवं सेठ रामजी दास डीएवी स्कूल की छात्रा स्वाति व कविता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। डीएवी स्कूल के विद्यार्थी अर्पित सिगला द्वारा ब्लाक स्तर पर दसवीं कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उसे सम्मानित किया गया। भारत विकास परिषद से कोषाध्यक्ष जसविन्द्र गोरा, अमित सिगला, संगीता खुराना, देवेन्द्र औलख, सुरेश सिगला सहित अन्य पदाधिकारी व स्कूल स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी