महिला कालेज में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित

राजकीय महिला महाविद्यालय में भूगोल मनोविज्ञान भौतिक विज्ञान व कंप्यूटर साइंस

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 05:27 PM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 05:27 PM (IST)
महिला कालेज में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित
महिला कालेज में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित

सिरसा (विज्ञप्ति) : राजकीय महिला महाविद्यालय में भूगोल, मनोविज्ञान, भौतिक विज्ञान व कंप्यूटर साइंस विषयों पर आधारित माडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। भूगोल विभागाध्यक्ष यशपाल रोज, मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डा. दलजीत सिंह, गणित विभागाध्यक्ष संदीप झोरड़ एवं कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्ष शिवानी के संयोजन में आयोजित प्रदर्शनी में छात्राओं ने विभिन्न विषयों से संबंधित शानदार मॉडल बनाते हुए अपनी विलक्षण प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शनी के दौरान भूगोल विषय से संबंधित प्रदर्शनी में साक्षी व सलोचना ने प्रथम, दीपाली व किरण ने द्वितीय एवं रितिका व प्रिया ने तृतीय स्थान अर्जित किया। मनोविज्ञान विषय से संबंधित प्रदर्शनी में चंचल व पारुल ने प्रथम, लक्षिता जैसवाल व शिकु रानी ने द्वितीय एवं लीजा व सरगम ने तृतीय स्थान अर्जित किया। भौतिक विज्ञान विषय से संबंधित प्रदर्शनी में नीतू व यशिका ने प्रथम स्थान अर्जित किया। कंप्यूटर साइंस विषय से संबंधित प्रदर्शनी में मुस्कान व सिमरन ने प्रथम, अंजलि व ज्योति ने द्वितीय, एवं रवीना व सुनीता ने तृतीय स्थान अर्जित किया। कंप्यूटर साइंस प्रदर्शनी में सिमरन व मुस्कान एवं श्वेता व भुपिदर को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। इस विज्ञान प्रदर्शनी में डा. हरविदर सिंह, प्रो. विक्रमजीत सिंह व प्रो. मोनिका गिल निर्णायक मंडल में शामिल रहे। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. राम कुमार जांगड़ा व डा. हरविदर सिंह भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी