शुक्रवार को भी रहे सुरक्षा प्रबंध, लगे रहे नाके

सिरसा में शुक्रवार को भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। बेगू रोड

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jan 2019 10:06 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jan 2019 10:06 PM (IST)
शुक्रवार को भी रहे सुरक्षा प्रबंध, लगे रहे नाके
शुक्रवार को भी रहे सुरक्षा प्रबंध, लगे रहे नाके

जागरण संवाददाता, सिरसा :

सिरसा में शुक्रवार को भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। बेगू रोड व अन्य क्षेत्रों में प्रशासन द्वारा लगाई गई नाकेबंदी व सुरक्षा व्यवस्था बदस्तूर रही। डेरा सच्चा सौदा की ओर आने जाने वाले वाहनों को तलाशी के बाद ही जाने दिया जा रहा था। शुक्रवार को आम दिनों की भांति ही सामान्य रहे। बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। दोपहर बाद चला मिल्क प्लांट

पुराने डेरा के पास स्थित मिल्क प्लांट शुक्रवार को बाद दोपहर शुरू हो गया। प्रशासन ने बृहस्पतिवार को फैसले के ²ष्टितगत मिल्क प्लांट को बंद करवा दिया था। शुक्रवार को प्रशासन ने मिल्क प्लांट दोबारा शुरू करने के आदेश दे दिये। शुक्रवार को बाद दोपहर मिल्क प्लांट में आम दिनों की भांति कार्य शुरू हो गया।

डेरा के शिक्षण संस्थानों को खोलने की अनुमति

जिला प्रशासन ने डेरा के शिक्षण संस्थानों को भी खोलने की अनुमति दे दी है। हालांकि डेरा प्रबंधन की ओर से स्कूलों में 20 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है। प्रबंधन ने अभिभावकों के मोबाइलों पर मैसेज भेज कर इस बारे में सूचना दी है। प्रशासन ने डेरा के स्कूल खोलने पर 18 जनवरी तक रोक लगाई हुई थी। ::::डेरा के शिक्षण संस्थानों को सुरक्षा के ²ष्टिगत दो दिन के लिए बंद करवाया गया था। अब उन्हें संस्थान खोलने की अनुमति है।

- प्रीतपाल ¨सह, सीटीएम

chat bot
आपका साथी