रोडवेज कर्मचारियों ने 26 को हड़ताल का किया एलान, अधिकारी बोले-होगी कार्रवाई

चित्र 02 व 03 जागरण संवाददाता सिरसा कर्मचारियों की ओर से 26 नवंबर को राष्ट्रव्यापी हड़

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 06:29 AM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 06:29 AM (IST)
रोडवेज कर्मचारियों ने 26 को हड़ताल का किया एलान, अधिकारी बोले-होगी कार्रवाई
रोडवेज कर्मचारियों ने 26 को हड़ताल का किया एलान, अधिकारी बोले-होगी कार्रवाई

चित्र : 02 व 03

जागरण संवाददाता, सिरसा : कर्मचारियों की ओर से 26 नवंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल किए जाने का एलान किया गया है। राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होने के दौरान रोडवेज कर्मचारियों ने भी रोडवेज का चक्का पूरी तरह से जाम करने का आह्वान किया है। वहीं दूसरी तरफ रोडवेज महाप्रबंधक आरएस पूनियां का कहना है कि अगर कोई भी कर्मचारी हड़ताल पर जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल के लिए लाई जाएगी और बसों को निरंतर जारी रखा जाएगा। इसके कारण यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

वहीं सोमवार को रोडवेज कर्मचारियों ने हड़ताल को लेकर बस स्टैंड में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने रोडवेज का निजीकरण का विरोध, रिक्त पदों पर कर्मचारियों की भर्ती करने और अन्य मांगों को उठाया। कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि सरकार की अनदेखी के चलते अब वह 26 नवंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होंगे। वहीं उन्होंने कहा कि रोडवेज अधिकारी भी बसों को लेकर मनमानी कर रहे हैं। सिरसा से ऐलनाबाद, भादरा, कालांवाली, डबवाली, मलोट व अन्य कई रूटों के फेरों को कम कर हिसार भेजा जा रहा है। जिसके कारण लॉकल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि हिसार के लिए पहले ही काफी संख्या में बसों की आवाजाही हो रही है। प्रदर्शन में तालमेल कमेटी के प्रधान राम कुमार चुरनियां, मदन लाल खोत, भीम सिंह चक्का, रमेश कुमार, सीता सिंह, पृथ्वी सिंह चाहर, सुरजीत, रतन लाल, चमनलाल स्वामी उपस्थित रहे।

-बस स्टैंड से 500 मीटर की दूरी तक नहीं लगेगा कर्मचारियों का धरना

वहीं कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर रोडवेज महाप्रबंधक ने कहा कि कोई भी कर्मचारी बस स्टैंड की 500 मीटर की दूरी पर धरना नहीं देगा। सभी कर्मचारियों को ड्यूटी पर बुलाया गया है। अगर कोई भी कर्मचारी हड़ताल में शामिल होता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जबकि रोडवेज के पास किलोमीटर स्कीम और ठेकेदार के भी कर्मचारी हैं। ऐसे में यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करने दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी