भगवान राम के राजतिलक के साथ संपन्न हुआ रामलीला महोत्सव

श्री रामा क्लब चेरिटेबल ट्रस्ट के 72वें तथा विष्णु क्लब के 12वें रामल

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 08:20 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 08:20 PM (IST)
भगवान राम के राजतिलक के साथ संपन्न हुआ रामलीला महोत्सव
भगवान राम के राजतिलक के साथ संपन्न हुआ रामलीला महोत्सव

जागरण संवाददाता, सिरसा : श्री रामा क्लब चेरिटेबल ट्रस्ट के 72वें तथा विष्णु क्लब के 12वें रामलीला महोत्सव का समापन हो गया। दोनों ही मंचों पर रात को भगवान राम का राजतिलक हुआ और बाद में शुभ सिक्कों की बोली हुई। रामा क्लब प्रधान अश्वनी बठला, महासचिव गुलशन गाबा व अन्य पदाधिकारियों ने विधि विधान पूर्वक भगवान राम का पूजन किया और चांदी के सिक्के से राजतिलक किया। उधर विष्णु क्लब में प्रधान अजय ऐलाबादी व अन्य सदस्यों ने पूजा अर्चना कर राजतिलक किया। रामा क्लब के मंच पर सिरसा निवासी कार्तिक कालड़ा ने सबसे अधिक 71 हजार रुपये की बोली देकर राजतिलक किये जाने वाला सिक्का हासिल किया वहीं विष्णु क्लब में सिरसा निवासी सन्नी सहगल ने सबसे अधिक एक लाख दो हजार रुपये की बोली देकर सिक्का हासिल किया। रामा क्लब के प्रधान अश्वनी बठला व महासचिव ने 11 दिवसीय रामलीला एवं दशहरा महोत्सव के सफल आयोजन में सहयोग देने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर परिषद, गणमान्य लोगों व सिरसावासियों का आभार व्यक्त किया। क्लब पदाधिकारियों ने क्लब सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

chat bot
आपका साथी